फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   GRP reached the robbers in the train, raided in Saharanpur

Ambala News: ट्रेन में लुटेरों तक पहुंची जीआरपी, सहारनपुर में दी दबिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
GRP reached the robbers in the train, raided in Saharanpur
अंबाला। शहीद एक्सप्रेस में दो यात्रियों को चाकू मारकर लूटपाट करने वाले आरोपियों के ठिकाने तक जीआरपी पहुंच चुकी है। जीआरपी टीम ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए रविवार को सहारनपुर में दबिश दी, लेकिन आरोपी गिरफ्त में आने से पहले ही फरार हो गया।
विज्ञापन

उसे इसकी सूचना पहले ही मिल गई थी। वहीं जीआरपी ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सहारनपुर पुलिस से भी संपर्क साधा है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि इस लूट की साजिश अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के नजदीक ही रची गई थी और इसमें एक ऑटो चालक की संलिप्तता भी सामने आई है जोकि रेलवे स्टेशन के नजदीक रहता है। उसके ठिकाने पर भी जीआरपी नजर रख रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 18 जुलाई को ट्रेन नंबर 14674 अमृतसर से चलकर जयनगर जाने के लिए जब अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3/4 पर आई और कुछ देर ठहराव के बाद जब आगामी सफर के लिए चली तो इस दौरान तीन युवक ट्रेन के अंत में लगे जनरल कोच में चढ़ गए और ट्रेन के चलते ही लगभग 10 मिनट बाद उन्होंने लुधियाना निवासी संजय से मारपीट शुरु कर दी और चाकू से हमला करके उसका पर्स लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब बीच-बचाव के लिए संजय का साथी संदीप आया तो उसके हाथ पर भी आरोपियों ने चाकू मार दिया और फिर चलती ट्रेन से कूद फरार हो गए। इसके बाद ट्रेन के गार्ड ने घायल यात्री को उपचार दिया। बराड़ा स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने के बाद घायल को उतारा गया और फिर आरपीएफ की मदद से उसे अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल लाया गया। यहां से उसे गंभीर हालत के चलते चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। इस संबंध में शुक्रवार को अंबाला कैंट के थाने में तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। वहीं प्राथमिक पूछताछ में घायल ने आरपीएफ के पास मौजूद फाइल में दो आरोपियों की पहचान भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed