फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   GRP got footage of rape accused

Ambala News: जीआरपी के हाथ लगी दुष्कर्म करने वाले आरोपी की फुटेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
GRP got footage of rape accused
अंबाला। अंबाला सिटी रेलवे स्टेशन के पास 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी की एक अहम फुटेज जीआरपी के हाथ लगी है। फुटेज में आरोपी ग्रे रंग की स्कूटी पर मुंह पर रूमाल बांधकर आता दिखाई दे रहा है, वहीं कुछ देर बाद आरोपी के स्कूटर के पीछे-पीछे बच्ची और उसका भाई भी भाग रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसी एक और फुटेज भी सामने आई है कि दुष्कर्म के बाद आरोपी किस रास्ते से फरार हो गया। अब इस फुटेज की मदद से जीआरपी आरोपी तक पहुंचेगी। वहीं, फुटेज को आगामी कार्रवाई के लिए मधुबन लैब में भेजा है, जिससे कि स्कूटी के नंबर की पहचान हो सके और पूरी जांच-पड़ताल के बाद आरोपी को काबू किया जा सके।
विज्ञापन

पीड़ित बच्ची को पुलिस सुरक्षा के बीच अब स्पेशल वार्ड से जरनल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है और उसकी निगरानी के लिए दो महिला कर्मचारियों की भी तैनाती कर दी गई है जोकि लगातार आसपास नजर बनाए हैं। प्राथमिक जानकारी में कुछ बातें बच्ची ने महिला कर्मचारियों को बताई हैं, उसके आधार पर ही जीआरपी आरोपी को पकड़ने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि 16 मई को परांठा खिलाने के बहाने एक्टिवा सवार एक युवक बच्ची और उसके भाई को अपने साथ ले गया था। फिर उसने भाई को कुछ वस्तु देकर घर भेज दिया और बच्ची को साथ लेकर वो दुर्गा नगर के पास पहुंचा और यहां उसे चाऊमिन खिलाई और फिर सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की मां की शिकायत पर जीआरपी ने मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी थी।

100 से अधिक फुटेज खंगाली
जीआरपी ने रेलवे परिसर और दुर्गा नगर के आसपास 100 से अधिक फुटेज को खंगाला है। तब जाकर दो फुटेज जीआरपी के हाथ लगी। स्कूटी वाले फुटेज को पीड़ित बच्ची को भी दिखाया गया तो उसने आरोपी को पहचान लिया। अब इसी सबूत का आधार बनाकर जीआरपी मामले की तह तक पहुंचने का पुरजोर प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed