फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Grandson got property sold by grandfather

दादा द्वारा बेची गई संपत्ति पोते ने अपने नाम कराई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Grandson got property sold by grandfather
सन 1956 में दादा द्वारा बेची गई संपत्ति को दुबई निवासी पोते ने बहन, रिश्तेदारों व नगर परिषद की मिलीभगत से अपने नाम करवा ली। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच करते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कैंट थाना पुलिस को दी शिकायत में दमनप्रीत सिंह ने बताया कि अंबाला छावनी के कच्चा बाजार में दो मकान नंबर 3140 व 3141 मौजूद हैं। इसे उसने और उसके ताया के लड़के परमिंद्र सिंह ने शांति देवी से 2021 में खरीदा था। जोकि शांति देवी को वह मकान उसके पिता की मृत्यु के पश्चात पंजीकृत वसीयत के तहत सन 2013 को मिला था। शांति देवी के पिता ने यह मकान कुनन सिंह से सन 1964 में खरीदा था। कुनन सिंह ने उक्त मकान लाला वधावा राम व ठाकुर दास से सन 1959 में लिया था। लाला वधावा राम व ठाकुर दास ने इसे सन 1956 में गुरादिता मल व रामदिता मल, अमी चंद्र व कतार चंद से खरीद किया था।
विज्ञापन

तब से लेकर आज तक यह मकान संबंधित पक्षों के कब्जे में था और वे इस मकान में रह रहे थे। दमनप्रीत ने बताया कि इसके बावजूद संजीव मेहता निवासी दुबई ने अपनी बहन पूनम भाटिया व अन्य रिश्तेदारों से शपथपत्र लेकर नगर परिषद के कर्मचारियों से मिलीभगत कर उसे अपने नाम करवा लिया है। पुलिस ने शिकायत के बाद जांच करते हुए आरोपी संजीव मेहता, पूनम भाटिया, रमेश मेहता, राज मिगलानी, शालिनी, गरिमा, नीरज, विपिन, ईशा, सौरभ व शमा मेहता के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed