फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Grain Market: Problems abound, administration careless

अनाज मंडी : समस्याओं का लगा अंबार, प्रशासन बेपरवाह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Grain Market: Problems abound, administration careless
अंबाला सिटी की अनाज मंडी में समस्याओं के अंबार लगा हुआ है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतें हो रही है। प्रशासन की ओर से लोगों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। स्ट्रीट लाइटें भी खराब पड़ी हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के मेन नाले व नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं। कुछ क्षेत्रों में नालियों का गंदा पानी सड़कों पर जमा है। जिसमें मच्छर पनप रहे हैं। सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त नहीं हैं। वाटर कूलर आदि भी काम नहीं कर रहे हैं। मंडी के चारों ओर बनाई गई मेन दीवार कई जगहों से टूटी हुई है। दीवार के बीच बने रास्ते से शरारती तत्व मंडी में घुस जाते हैं। जिसके चलते मंडी में कोई बड़ा नुकसान होने की संभावनाएं बन सकती हैं। ज्यादातर स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हुई हैं।
विज्ञापन

अंबाला जिले की सबसे बड़ी अनाज मंडी अंबाला सिटी की है। कहीं न कहीं सफाई व्यवस्था को लेकर मंडी प्रशासन की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि अंबाला सिटी अनाज मंडी में कई आढ़ती ऐसे हैं जोकि परिवार सहित मंडी में ही रह रहे हैं, वहीं कुछ मजदूरी आदि करने वाले लोग भी परिवार सहित मंडी में रह रहे हैं, मगर मंडी में सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण नालों व नालियों में जमा गंदगी से दुर्गंध आ रही है। गंदगी का आलम तो यह है कि नालियों का गंदा पानी से सड़कों पर जमा है। इससे मच्छरों की भरमार बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार मार्केट कमेटी के अधिकारियों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन सफाई व्यवस्था के मामले में आज तक कुछ भी नहीं हुआ है। मंडी के स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि अनाज मंडी में सफाई व्यवस्था को लेकर कोई ठोस कदम उठाए, ताकि स्थानीय लोगों को मच्छर आदि से राहत मिल सके।
सिटी अनाज मंडी में सफाई व्यवस्था कुछ ठीक नहीं है, चारों ओर गंदगी का आलम बना हुआ है। इस मामले में कई बार मार्केट कमेटी प्रशासन को जानकारी दी जा चुकी है, मगर सफाई व्यवस्था को ठीक करने के लिए अभी तक कुछ भी नहीं हुआ है।
गुलजार सिंह, पूर्व प्रधान आढ़ती एसोसिएशन अनाज मंडी, अंबाला सिटी।
अंबाला सिटी की अनाज मंडी में दर्जनों आढ़ती व अन्य लोग अपने परिवारों के साथ रहे हैं, लेकिन क्षेत्र में गंदगी होने के कारण घरों में मच्छरों की भरमार हो रही है जिससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। मंडी प्रशासन को चाहिए कि सफाई व्यवस्था को तुरंत प्रभाव से दुरुस्त करवाए।
कुलदीप सांगवान, आढ़ती, अनाज मंडी अंबाला सिटी।
अनाज मंडी में सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण क्षेत्र की नालियां व नाले गंदगी से लबालब भरे पड़े हैं। इनकी सफाई करवाने की बहुत सख्त जरूरत है। गंदगी होने के कारण गंदे पानी में विभिन्न प्रकार के कीड़े भी दिखाई दे रहे हैं।
भारत भूषण अग्रवाल, आढ़ती, अनाज मंडी अंबाला सिटी।
सिटी अनाज मंडी में लगाए गए ज्यादातर वाटर कूलर खराब अवस्था में चल रहे हैं। वाटर कूलर कक्ष के चारों ओर गंदगी का आलम बना हुआ है। व्यवस्था पूरी तरह से खराब स्थिति में है। मार्केट कमेटी प्रशासन को इस तरफ ध्यान देने की सख्त जरूरत है।
दुनीचंद, पूर्व प्रधान आढ़ती एसोसिएशन अनाज मंडी, अंबाला सिटी।
सिटी अनाज मंडी के चारों ओर बनाई गई दीवार कई जगहों से टूटी पड़ी है। दीवार के बीच बने रास्ते के माध्यम से शरारती तत्व मंडी में घुस जाते हैं। जिससे मंडी में कभी भी कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। जिला प्रशासन को चाहिए कि टूटी हुई दीवार को तुरंत प्रभाव से ठीक कराए।

धर्मपाल, किसान अंबाला सिटी।
अंबाला सिटी अनाज मंडी की सफाई व्यवस्था के बारे में संबंधित ठेकेदार से बातचीत हो चुकी है। जल्द ही सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया जाएगा। मंडी की टूटी हुई दीवार को भी जल्द ही ठीक करवाया जाएगा, इसके अलावा मंडी की विभिन्न समस्याओं पर भी मार्केट कमेटी के अधिकारी गंभीरता से जांच कर समाधान करने के हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
दिलेर सिंह, सचिव मार्केट कमेटी, अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed