फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   GPS will put a brake on arbitrary bus drivers

बस चालकों की मनमानी पर जीपीएस लगाएगा ब्रेक

Sat, 10 May 2014 12:16 AM IST
अमर उजाला अंबाला
अमर उजाला अंबाला Updated Sat, 10 May 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
GPS will put a brake on arbitrary bus drivers
अंबाला कैंट। रोडवेज की बसों के चालकों और कंडक्टरों की मनमानी पर अब जीपीएस ब्रेक लगाएगा। रोडवेज विभाग इस योजना को जल्द ही केंद्र सरकार के सहयोग से अमलीजामा पहनाने जा रहा है। इसके लिए विभाग को बजट भी मिल गया है। यह सिस्टम रोडवेज विभाग को बसों की लोकेशन के बारे में पूरी जानकारी दे देगा।
विज्ञापन

रोडवेज विभाग अपनी बसों में जीपीएस (ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम) इंस्टाल करवाने जा रहा है। यह लगभग सभी बसों, खासकर लंबी दूरी, में लगाया जाएगा। इस सिस्टम के इंस्टाल होने के बाद कंडक्टर और चालक पूरी तरह से समयबद्ध हो जाएंगे। यात्रियों की यह शिकायत रहती है कि कई बार चालक व कंडक्टर बसों को बिना वजह ब्रेक लगा देते हैं। लंबी दूरी की अधिकतर बसें अपने रूट में आने वाले ढाबों पर भी ब्रेक लगा देती हैं। इससे जरूरी काम से जाने वाले यात्रियों को परेशानी होती है और उनका समय बर्बाद होता है। ऐसे में अब यह सिस्टम बता देगा कि बस कहां और वह उस स्थान पर कितने समय तक रुकी। जिला रोडवेज विभाग का भी मानना है कि योजना कारगर है और कई मायनों में फायदा देगी।
विज्ञापन

-----

इस तरह से होगा फायदा
* बसों की लोकेशन हर समय चेक होगी
* किस स्टाप पर कितना समय लगा, वह रिकार्ड होगा
* रूट पर गई बस कितने समय में अप एंड डाउन करती है वह पता चल जाएगा
* क्या निर्धारित समय से अधिक समय तक किसी बस स्टाप या बस स्टैंड पर रुकी
* यात्रियों को अपने गंतव्य तक समय पर पहुंचने में आसानी होगी
* यदि बीच में कहीं बस रोकी गई है, तो उसका कारण भी चालक व कंडक्टर को बताना होगा
-------

जनता के विचार

कैंट के रहने वाले आनंद मोहन शुक्ला, लक्ष्यवीर, अशोक कुमार, अनिल, चंद्र अरोड़ा, सुनील त्यागी, सिटी निवासी राजन शर्मा, हितेष चौधरी, कपिल बत्रा, हेमराज अत्री, मुलखराज का कहना है कि जीपीएस सिस्टम से कम से कम चालक अपनी मनमर्जी से ब्रेक तो नहीं लगा पाएगा। किसी ढाबे पर यदि बस रोकी, तो वह भी विभाग की नजरों में आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------

‘रोडवेज विभाग बसों में जीपीएस सिस्टम लगाने की योजना पर काम कर रहा है। केंद्र सरकार के सहयोग से योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा, जिसके लिए बजट भी मिला है। जल्द ही इसे बसों में इंस्टाल करने का काम शुरु हो सकता है।’
- रविंदर पाठक, जीएम रोडवेज अंबाला डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed