फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Govind branch of BVP is helping the society with values

Ambala News: संस्कारों के साथ समाज की मदद कर रही भाविप की गोविंद शाखा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Govind branch of BVP is helping the society with values
अंबाला। छावनी स्थित भारत विकास परिषद गोविंद शाखा की शुरुआत 25 दिसंबर 2021 को महेश नगर से हुई थी। उस समय 44 पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए। सभी का एक ही उद्देश्य था कि लोगों की अधिक से अधिक मदद की जाए और समाज में गिरते हुए मूल्यों खासकर बच्चों के संस्कार को ऊपर उठाया जाए।
विज्ञापन

साथ ही गरीब बस्तियों में शिक्षा का प्रसार करना और उन्हीं बस्तियों में बेटियों की जरूरतों काे पूरा करना भी उद्देश्य था। अब संस्था में 56 सदस्य व पदाधिकारी सक्रिय भूमिका में काम कर रहे हैं। लगभग दो वर्षों से भाविप गोविंद शाखा अलग-अलग श्रेणियों में 200 से अधिक कार्यक्रम करा चुकी है। इसमें गृहमंत्री अनिल विज का भी विशेष योगदान रहा है। जिनके सहयोग से संस्था आर्थिक मदद पाकर सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रही है।
विज्ञापन

अध्यक्ष प्रवेश कुमार सोबती, संरक्षक बृजलाल सचदेवा, सचिव सुशील जोशी, सह सचिव कोमल सचदेवा, महिला प्रमुख सुमन मदान, सह महिला प्रमुख रेनू सोबती, वित्त सचिव हरपाल सिंह, संगठन सचिव सुमीर गुप्ता, मीडिया प्रभारी अखिलेश बतरा व अन्य की प्रमुख भूमिका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज सेवा के कार्य

भारत विकास परिषद गोविंद शाखा मुख्य तौर पर समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित कराती है, ताकि लोगों की जान बचाई जा सके। साथ ही डेंगू के दिनों में प्लेटलेट्स और प्लाज्मा भी दान देते हैं। वहीं स्कूलों में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि बच्चों में गुरु के प्रति सम्मान पैदा हो। समय-समय पर पौधरोपण व अन्य कार्यक्रम कराए जाते हैं। हाल ही में बाढ़ के दौरान कई स्थानों पर भोजन, स्वास्थ्य शिविर, वस्त्र वितरण व अन्य सेवाएं की। साथ ही जहां जरूरत पड़ी तो संस्था के पदाधिकारी धन की सेवा में भी पीछे नहीं हटे।

तुलसी वितरण रहेगा खास

संस्था के प्रधान प्रवेश कुमार सोबती ने बताया कि आगामी समय में संस्था द्वारा तुलसी वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें लोगों को निशुल्क तुलसी का वितरण किया जाता है। इससे लोगों में धार्मिक आस्था बढ़ेगी


गरीब बेरोजगारों को पैरों पर करेंगे खड़ा
संरक्षक बृजलाल सचदेवा ने बताया कि अंत्योदय श्रेणी में आने वाले परिवारों के लिए काम के प्रबंध की दिशा में काम कर रहे हैं। इसमें संभवत: रोजगार के लिए प्रशिक्षण आदि की व्यवस्था की जाएगी, ताकि वह आत्मनिर्भर हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed