फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Government schools are welcoming the children by telling the facilities for the entrance festival

Ambala News: प्रवेश उत्सव तो कहीं सुविधाएं बताकर सरकारी स्कूल कर रहे बच्चों का स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Government schools are welcoming the children by telling the facilities for the entrance festival
अंबाला। आज से सरकारी स्कूलों में नए सत्र के लिए दाखिले का क्रम शुरू हो जाएगा। इसको लेकर एक दिन पूर्व ही स्कूलों में तैयारियां शुरू हो गईं। कई स्कूलों में प्रधानाध्यापक अपने स्टॉफ के साथ मंत्रणा करते दिखाई दिए। कुछ स्कूलों ने तो आकर्षक विज्ञापन बोर्डों के माध्यम से सरकारी स्कूलों में बच्चों को लुभाने की योजना बनाई है। कोई स्कूल प्रवेश उत्सव से स्वागत कर रहा है तो कोई सुविधाएं बता रहा है।
विज्ञापन

इसी क्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रंगिया मंडी में प्रिंसिपल योगराज ने अध्यापकों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि 31 मार्च को स्कूल की और से कक्षा छठी, सातवीं, आठवी, नौंवी और 11वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया गया है। एक अप्रैल को स्कूल में दाखिले होंगे और क्लास शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

यह दे रहे सुविधा
पहली से आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए फीस, जूते और किताबें सरकारी की और से निशुल्क हैं। वहीं नौंवी के छात्रों के लिए हर महीने 25 रुपये और 10वीं , 11वीं कक्षा के लिए पचास रुपये फीस निर्धारित है। छठी कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए दाखिला निशुल्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार किताबें पहले ही आईं
गर्वमनेंट माडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल रंगिया मंडी के हेड टीचर भगवंत सिंह ने बताया कि सरकारी की ओर से इस बार किताबें पहले ही आ गई हैं। कई छात्रों को रिजल्ट के साथ-साथ अगली कक्षा की किताबें भी दे दी गई हैं। उनका स्कूल अंग्रेजी और हिंदी मीडियम का है और करीब 328 बच्चें हैं। हिंदी मीडियम में पहली कक्षा से लेकर पांचवीं कक्षा तक दाखिला, फीस और किताबें फ्री हैं। जिन लोगों की परिवार पहचान पत्र में आय एक लाख 80 हजार रुपये से कम है उन बच्चों की फीस व दाखिला माफ है।

पिछले साल से पहले राजकीय माडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल में अलग-अलग कक्षाओं के लिए फीस और दाखिला निर्धारित थी लेकिन अब फीस और दाखिला निशुल्क है।
-हेड मास्टर, भगवंत सिंह

प्रवेश उत्सव भी मनाया
सरकार की और से पहली कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक फीस और दाखिला निशुल्क है। सरकार की और से छात्रों को निशुल्क किताबें भी दी जाती हैं।
-हेड मास्टर कर्मचंद, नन्हेडा स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed