मुलाना। सिरसगढ़ स्थित विश्राम गृह पहुंचे पूर्व मंत्री विशंबर वाल्मीकि ने कहा कि हरियाणा में युवाओं के लिए जल्द रोजगार के नए अवसर खुलने वाले हैं। राज्य के विभिन्न विभागों में नई सरकारी भर्तियों की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सरकार का लक्ष्य बिना पर्ची–खर्ची, पूरी पारदर्शिता और मेरिट आधारित भर्ती सुनिश्चित करना है, ताकि योग्य युवाओं को न्याय मिल सके। इसके साथ ही सीईटी परिणाम जारी होने पर पूर्व मंत्री ने उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन एक स्वतंत्र संस्था है, जो भर्ती प्रक्रिया को तेजी और निष्पक्षता से पूरा करने के लिए अपना भर्ती कैलेंडर स्वयं निर्धारित करती है।
पूर्व मंत्री वाल्मीकि ने कहा कि यह सफलता डीएससी समाज की संगठन शक्ति, एकता, समर्पण और सामाजिक जागरूकता का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि सीईटी में सफल हुए डीएससी समाज के युवा आगे शिक्षा, जागरूकता और प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे तथा उनका नेतृत्व समाज के लिए प्रेरणादायक सिद्ध होगा। संवाद