फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Government procurement of mustard is not happening right now, farmers are reaching the market with the crop

Ambala News: सरसों की अभी नहीं हो रही सरकारी खरीद, किसान मंडी में लेकर पहुंच रहे फसल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Government procurement of mustard is not happening right now, farmers are reaching the market with the crop
अंबाला सिटी। सिटी अनाज मंडी में किसान अपनी सरसों की फसलों को लेकर तो पहुंच रहे हैं मगर सरसों की फसल की खरीदारी सरकार कब शुरू करेगी, इसपर कोई विकल्प सामने नहीं आया है। वहीं किसानों के लिए सबसे बड़ी चुनौती तो यह भी रहेगी कि सरसों की खरीदारी जिले की किन-किन मंडियों में की जाएगी।
विज्ञापन

बीते वर्ष की बात की जाए तो अंबाला जिला के मुलाना व शहजादपुर की मंडियों में सरकारी एजेंसियों द्वारा किसानों की सरसों की फसलें खरीदी गई थी। सरसों की फसलों की खरीदारी के लिए सरकार की एजेंसी द्वारा कोई तारीख सुनिश्चित नहीं की गई। संबंधित अधिकारियों की मानें तो अप्रैल माह के पहले सप्ताह में सरसों की फसल की खरीदारी करने का अनुमान है।
विज्ञापन

अंबाला शहर की अनाज मंडी में सरसों की फसल लेकर पहुंचे किसानों ने बताया कि सरकार सरसों की फसलें उगाने पर तो जोर दे रही है, मगर सरसों की फसल बेचने में भी काफी दिक्कतें पैदा कर रही है। किसानों को सरसों की फसलें बेचने के लिए भारी परेशानियों से जूझना पड़ता है। किसानों का कहना है कि अंबाला शहर अनाज मंडी से जुड़े किसानों को अंबाला जिले के शहजादपुर व मुलाना की मंडियों में जाकर अपनी फसलें बेचनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से किसानों को करीब 20 से 30 किलोमीटर ज्यादा दूरी तय करते हुए अतिरिक्त किराये का खर्चा करना पड़ता है, वहीं किसानों को दूर-दराज की मंडियों में आने-जाने में लगने वाले समय बर्बाद होता है।

फोटो नंबर- 29
धूप में सूख रही सरसों
गांव मोहड़ी निवासी किसान हरजीत सिंह ने बताया कि करीब नौ एकड़ भूमि में सरसों की फसल उगाई थी। जिसको लेकर वह अंबाला सिटी अनाज मंडी लेकर पहुंचे हैं। सरसों की फसल को धूप में सुखाया जा रहा है। कुछ दिनों बाद सरसों के लिए सरकारी खरीद प्रारंभ की जाएगी तो वह सुनिश्चत की गई मंडी में वह अपनी सरसों की फसलें बेच पाएगें।

फोटो नंबर- 30
किसानों को हजार रुपये प्रति क्विंटल हो रहा नुकसान
गांव ठरवा माजरी के किसान विक्की ने बताया कि सरसों की फसलों की अभी सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई है। जिस कारण ज्यादातर किसान व्यापारियों को 4750 रूपये प्रति क्वटिंल के दाम में सरसों बेचने को मजबूर हैं। सरकारी एजेंसी द्वारा फसलों की खरीदारी करने में देरी की जा रही है। जिससे किसानों को करीब एक हजार रुपये प्रति क्वटिंल का नुकसान हो रहा है।

फोटो नंबर- 31
सिटी की अनाज मंडी से खरीददारी की बंद
अंबाला सिटी अनाज मंडी के आढ़ती अशोक कुमार ने बताया कि बीते करीब छह वर्षों पहले सिटी अनाज मंडी में किसानों अपनी सरसों की फसलों को सरकारी एजेंसी को बेचा करते थे, मगर बीते कईं वर्षों से सरकार ने सिटी अनाज मंडी से सरसों की फसलों की खरीदारी करनी बंद की हुई है। जिस कारण अंबाला शहर मंडी से जुड़े किसानों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ता है।


फोटो नंबर- 32
सरकार किसानों के अतिरिक्त खर्चे की करे भरपाई
सिटी अनाज मंडी आढ़ती कुलदीप सांगवान ने बताया कि सरकार किसानों को तंग कर रही है। सरसों की फसलों को जिले की अन्य मंडियों तक लेकर जाने में किसानों का करीब दो हजार का खर्च बढ़ जाता है। जिसकी भरपाई करना किसान के लिए मुश्किल हो जाता है। सरकार को चाहिए की किसानों पर लगने वाले किराये आदि के अतिरिक्त खर्चे की भरपाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed