फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Government PG College won the overall trophy

राजकीय पीजी कॉलेज ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Government PG College won the overall trophy
प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी व अन्य। - फोटो : Ambala
अंबाला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सात विभागों के विद्यार्थियों ने श्रीमती अरुणा आसफ़ अली राजकीय महाविद्यालय कालका में आयोजित दो दिवसीय अंतर जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लिया।
विज्ञापन

इस प्रदर्शनी का आयोजन उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा की ओर से किया गया। पिछले वर्ष की तरह ही इस बार भी प्रदर्शनी की थीम कोरोना वाइरस रही। चार विभागों द्वारा निर्मित मॉडल को प्रथम स्थान मिला साथ ही ओवरऑल ट्रॉफ़ी भी महाविद्यालय के नाम ही रही। कॉलेज प्राचार्य अरुण जोशी ने बताया कि वनस्पति विभाग से नंदिनी और अन्विक्षा, कंप्यूटर विभाग से अनंता और अनोक, मनोविज्ञान विभाग से सिमरन गुलाटी और डिंकी सहारिया, भूगोल विभाग से सुमित मंडल और अजय कुमार द्वारा निर्मित मॉडल प्रथम स्थान पर रहे। भौतकी विभाग का मॉडल द्वितीय पर रहा। प्रथम स्थान पर रहे चारों मॉडल्स अब राजकीय महाविद्यालय, रोहतक में होने वाली राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेंगे। कॉलेज प्राचार्य अरुण जोशी जी ने इन विभागों के सदस्यों को बधाई देते हुए आगे भी इसी प्रकार के प्रयासों के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed