फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   government offices employees Sitting on hunger-strike

भूखहड़ताल पर बैठे सरकारी कार्यालयों के कर्मचारी

Sun, 27 Jul 2014 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला Updated Sun, 27 Jul 2014 01:03 AM IST
विज्ञापन
 government offices employees Sitting on hunger-strike
अंबाला सिटी। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में कर्मचारियों ने 24 घंटे की भूखहड़ताल शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


कर्मचारियों का कहना है कि सरकार सेे  दो साल की सेवा पूरी कर चुके सभी कच्चे कर्मचारियों को बिना शर्त पक्का करने, पंजाब के समान वेतनमान लागू करने, केंद्र के समान भत्ते लागू करने, कैशलेस मेडिकल सुविधा लागू करने, सरकारी विभागों में निजीकरण व ठेका प्रथा को बंद करने एवं बिजली निगम के कर्मचारियो को 5 हजार रुपये प्रति माह जोखिम भत्ता देने की मांग की गई थी।  लेकिन इन मांगों को सरकार ने दरकिनार किए रखा। इससे नाराज अंबाला जिले के सभी विभागों के कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय के सामने शनिवार को रोष जताया।

सामूहिक भूख हड़ताल की अध्यक्षता संघ के जिला प्रधान महेश गोयल ने की, जबकि मंच संचालन जिला वरिष्ठ उपप्रधान कमलजीत बख्तुआ ने किया। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए राज्य के उप महासचिव जीवन सिंह व आडिटर सतीश सेठी ने कहा कि सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मुख्य मांगो का समाधान करने की बजाय मुख्यमंत्री को गुमराह करने में लगे हैं, जिसके विरोध में राज्य भर में सरकारी विभागों, बोर्डो, निगमो, नगर निगम, विश्वविद्यालयो में काम करने वाले कर्मचारियो ने शनिवार को 24 घंटे की भूख हड़ताल कर सरकार को चेतावनी दी कि अगर सरकार ने कर्मचारियों की जायज मांगों को लागू न किया तो प्रदेश भर में गिरफ्तारियां दी जायेगी।
विज्ञापन


 जिला प्रधान महेश गोयल ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मांगो को लागू न किया गया तो 8 अगस्त को प्रदेश भर के डीसी दफ्तरों पर सभी कर्मचारी सामूहिक गिरफ्तारी देकर जेलों को भरेंगे। भूख हड़ताल पर पीडब्लयूडी मेकेनिकल वर्कर यूनियन, हेमसा, आल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन, पर्यटन विभाग, सिंचाई विभाग फील्ड कर्मचारी यूनियन, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, कंप्यूटर प्रोफेशनल, आशा वर्कर यूूनियन, मिड डे मील वर्कर यूनियन, हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन, पार्ट टाइम कर्मचारी यूनियन, अनुबंधित अध्यापक, नगर पालिका कर्मचारी संघ, एजुसेट चौकीदार आदि कई यूनियनों के सदस्यों ने भाग लिया। कर्मचारियों को संबोंधित करते हुए हेमसा के राजपाल पसियाला, मेकिनकल वर्कर यूनियन के अशोक वर्मा, मिड डें मील की राजकुमारी, आशा वर्कर सुषमा, रामगोपाल, प्रीतम सिंह, सरदारा सिंह, बृजमोहन, भूप सिंह, बराड़ा के प्रधान अशोक सैनी, सुभाष धीमान, रणधीर सिंह, राजकुमार आदि कई कर्मचारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed