फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Government is following the ideals of Agrasen: Anil Vij

अग्रसेन के आदर्शों पर चल रही सरकार : अनिल विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Government is following the ideals of Agrasen: Anil Vij
कार्यक्रम में महाराजा अग्रसेन को नमन करते मंत्री अनिल विज। प्रवक्ता - फोटो : पार्टी
छावनी में अग्रवाल सभा की ओर से भजन संध्या आयोजित
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि महाराजा अग्रसेन की जयंती का दिन उनके सिद्धांतों को अपनाने का है। अंबाला छावनी में अग्रवाल सभा की ओर से आयोजित भजन संध्या में उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन महान शासक, समाजशास्त्री और अर्थशास्त्री थे, जिन्होंने समाज सेवा, पारदर्शी व्यापार और सबका साथ, सबका विकास का संदेश दिया।

मंत्री विज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जन-कल्याणकारी योजनाओं से आम जनजीवन का परिदृश्य पूरी तरह बदल दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार महाराजा अग्रसेन के बताए मार्ग पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचा रही है। इस अवसर पर मंत्री विज ने अग्रवाल सभा को समाज सेवी प्रकल्पों के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से 5 लाख रुपए देने की घोषणा की और कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के साथ मंत्रमुग्ध होकर झूमे। इस दौरान सभा के पदाधिकारी और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed