फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Government claims Girdawari started from February 1, not a single step has been taken in Ambala

Ambala News: सरकार का दावा एक फरवरी से शुरू की गिरदावरी, अंबाला में एक कदम नहीं बढ़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Government claims Girdawari started from February 1, not a single step has been taken in Ambala
सरकार ने हाल ही में दावा किया है कि एक फरवरी से फसलों की गिरदावरी शुरू हो गई है। मगर हकीकत यह है कि अंबाला में गिरदावरी को लेकर राजस्व विभाग एक कदम भी नहीं बढ़ सका है। इसका कारण है कि पटवारियों की हड़ताल, जो खत्म ही नहीं हो रही है। इसको लेकर पहले तो काेई विशेष आदेश नहीं आए थे फिर पटवारियों ने भी हड़ताल के कारण गिरदावरी करने से इंकार कर दिया था। दि रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगाे एसोसिएशन हरियाणा के प्रधान राजेश कुमार ने बताया कि हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि एक फरवरी से फसलों की सामान्य गिरदावरी शुरू हो गई है, जो एक मार्च 2024 तक प्रदेश भर में चलेगी। लेकिन धरातल पर ऐसा कुछ भी नहीं है और अभी तक गिरदावरी शुरू भी नहीं है।
विज्ञापन

यह कार्य हो रहे हैं प्रभावित

वेतन बढ़ोतरी को लेकर 34 वें दिन भी पटवारी और कानूनगो धरने पर बैठे रहे। लेकिन पटवारियों का धरना अभी तक खत्म हाेने का नाम नहीं ले रहा है। जिसके चलते निशानदेही, कोर्ट केस के नक्शे, मेला, शोभायात्रा की रिपोर्ट, इंतकाल, जमाबंदी, रजिस्ट्री, जाति सत्यापन, मूल निवास प्रमाण पत्र व अन्य आम प्रभावित हो रहे हैं। वहीं जिला में कुल 68 रजिस्ट्री की गई। जिसमें अंबाला सिटी तहसील में 16 रजिस्ट्री, अंबाला कैंट तहसील में 16 रजिस्ट्री, नारायणगढ़ तहसील में 18 रजिस्ट्री, बराड़ा तहसील में चार रजिस्ट्री, उप तहसील साहा में नौ रजिस्ट्री और उप तहसील मुलाना में पांच रजिस्ट्री की गई। जिला प्रधान पटवारी राजेश कुमार ने बताया कि रविवार को जींद में हुई सर्व कर्मचारी संघ की रैली के दौरान यह फैसला लिया गया, कि अगर सरकार आठ फरवरी तक उनकी मांगों को नहीं मानती तो, आठ फरवरी को प्रदेश के सभी 1400 पटवारी और 400 के करीब कानूनगो सिरसा में राजस्व मंत्री दुष्यंत चौटाला के आवास का घेराव करेंगे। उन्होंने बताया कि दो फरवरी को पटवारियों और अधिकारियों के बीच चंडीगढ़ में दूसरे स्तर की वार्ता हुई। इस वार्ता में अधिकारियों ने सीएम के ऊपर फैसले की बात ही। इस दौरान पटवारियों के हित में कोई बात नहीं बनी और यह वार्ता भी विफल हो गई। अंबाला छावनी में नायब तहसीलदार यशवंत ने बताया कि पटवारी और कानूनगो की हड़ताल के कारण रजिस्ट्री बहुत कम हो रही है। इसके अलावा तहसील में अधिकतर काम प्रभावित हो रहे हैं। सोमवार को जिला में 68 रजिस्ट्री हुई।
विज्ञापन

सरकार की ओर से अभी तक गिरदावरी को लेकर किसी भी तरह के कोई आदेश नहीं आए हैं। न ही अभी तक गिरदावरी शुरू हुई है। जबकि 13 अप्रैल से पहले कभी भी गिरदावरी शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन विनोद शर्मा, डीआरओ, अंबाला।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed