फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Goods worth lakhs burnt due to fire in Tibet market

तिब्बत मार्केट में लगी आग से लाखों रुपये का सामान जला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs burnt due to fire in Tibet market
अंबाला सिटी। तिब्ब्त मार्केट में शुक्रवार अलसुबह करीब साढ़े तीन बजे भयंकर आग लग गई। आग लगने का पता लगते ही वहां मौजूद युवकों ने तुरंत दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद पर आग पर काबू पाया, मगर तब तक सब कुछ जलकर स्वाह हो चुका था। इस कारण दुकानदारों को लाखों रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट ही कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन

वहां मौजूद स्वर्मिण ने बताया कि इस मार्केट में 10 दुकानें थी। यहां पर विभिन्न कपड़े, जूते व अन्य सामान बेचते थे और करीब 10 से अधिक परिवारों का गुजारा इसी मार्केट से चल रहा था। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले ही नया सामान डाला था। सारा माल उधार पर लिया हुआ था। वहीं कोविड महामारी की वजह से पहले ही नुकसान झेल रहे थे, मगर अब आग लगने के कारण सारा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed