{"_id":"68c31d1278862be21404f597","slug":"goods-train-will-run-between-jammu-katra-passenger-trains-will-be-operated-after-getting-clearance-ambala-news-c-36-1-amb1001-149489-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जम्मू-कटरा के बीच चलेगी मालगाड़ी, क्लीयरेंस मिलने पर होगा यात्री ट्रेनों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जम्मू-कटरा के बीच चलेगी मालगाड़ी, क्लीयरेंस मिलने पर होगा यात्री ट्रेनों का संचालन
Fri, 12 Sep 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। जम्मू-कटरा के बीच मालगाड़ी के संचालन को लेकर रेलवे ने तैयारी शुरु की है ताकि रेलवे लाइन की हालत और सुरक्षा से संबंधित पड़ताल हो सके। मालगाड़ी वीरवार रात को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना होगी जोकि शुक्रवार को कटरा पहुंचेगी। इस मालगाड़ी में रेलवे के विशेषज्ञों की टीम को भी भेजा गया है जोकि बीच रास्ते के पुलों का आकलन करेगी और इसके बाद फाइनल रिपोर्ट तैयार करेगी रेलवे को सौंपेगी। इसके आधार पर ही वंदे भारत सहित अन्य मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन की रुपरेखा तैयार होगी।
अंबाला से जाएगा सीमेंट का रैक
रेलवे ने पहली बार कश्मीर के बड़गाम से नई दिल्ली तक सेब भेजने की व्यवस्था की है, लेकिन इस दौरान दिल्ली से अंबाला के रास्ते पहले सीमेंट का रैक कश्मीर भेजा जाएगा। इसके लिए कार्य शुरु हो गया है और जल्द ही मालगाड़ी को कश्मीर की तरफ संचालित किया जाएगा। हालांकि अप और डाउन रेल लाइन के पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण एक ही लाइन से मालगाड़ी का आवागमन संभव हो पाएगा। इसके लिए विशेषज्ञों की टीम को भी कठुआ-कटरा के बीच रेल पुलों पर तैनात किया गया है
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे रेल राज्य मंत्री
रेलवे ने वीरवार को आदेश जारी किए हैं कि रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना हरियाणा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे और स्थानीय लोगों से नुकसान को लेकर भी मंत्रणा करेंगे। रेल राज्य मंत्री विशेष रेलगाड़ी से पहले चंडीगढ़ जाएंगे फिर वो यमुनानगर-जगाधरी सहित आसपास के क्षेत्रों का मुआयना करेंगे। भारत सरकार ने प्रत्येक केंद्रीय मंत्री की बाढ़ के आकलन के लिए ड्यूटी लगाई है ताकि नुकसान का आकलन और मुआवजे को लेकर प्रक्रिया आरंभ की जा सके।
विज्ञापन
अभी जम्मू-कटरा रेल मार्ग शुरु नहीं हुआ है। पहले मालगाड़ी चलाकर रेल मार्ग का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों का सीमित संख्या में संचालन होगा क्योंकि एक रास्ते का पुल अभी क्षतिग्रस्त है। इसलिए एक ही रेल लाइन से अप और डाउन की ट्रेनें चलेंगी। इसके लिए सिग्नल सिस्टम को दुरस्त किया जा रहा है।
एनके झा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक अंबाला मंडल।