अंबाला। हिल रोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स वर्कशॉप के ताले तोड़कर चोरों ने सामान चोरी कर लिया। थाना कैंट पुलिस ने मालिक की शिकायत पर केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में अजीत नगर निवासी उमाकांत ने बताया कि उनकी हिल रोड स्थित बिल्डिंग में प्रथम मंजिल पर इलेक्ट्रॉनिक्स की वर्कशॉप है। मंगलवार रात को वह वर्कशॉप पर ताले लगाकर घर गए थे। सुबह पड़ोसियों ने सूचना दी कि उनकी वर्कशॉप की ग्रिल व दरवाजे खुले हुए हैं। वह वर्कशॉप पर पहुंचे तो देखा कि दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ है। चोरों ने वर्कशॉप से डिजिटल बिजली का सामान, ट्रांसफार्मर, वोल्टेज स्टेबलाइजर, बिजली के तार, केबल, तांबे के तार, डेटा केबल, पीतल की फिटिंग, पीतल के नट और बोल्ट चोरी कर लिए हैं। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने उनकी वर्कशॉप में दूसरी बार चोरी की है।