फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   gollikand in ambala

खुले में शौच करने पर हुए गोलीकांड प्रकरण में तीन पर क्रॉस केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
gollikand in ambala
कोरोना काल में खुले में शौच को लेकर शहजादपुर के गांव बापौली में हुए गोलीकांड में अब क्रॉस केस दर्ज हो गया है। पुलिस ने पंचकूला में तैनात भूपिंद्र सिंह के सिर में वार कर जानलेवा हमला करने के आरोप में गोली लगने से घायल और अस्पताल में उपचाराधीन काला व उसके भाई कमल और उनके पिता निक्कू के खिलाफ केस दर्ज किया है। इससे पहले इस मामले में पुलिस ने भूपिंद्र सिंह के पिता रिटायर्ड सूबेदार दिलबाग सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था। दिलबाग सिंह पर आरोप लगाए गए हैं कि उसने बापौली की ऋषि कालोनी में छह साल का मटरू उनके घर के पास शौच कर रहा था। दिलबाग सिंह ने उसे ऐसा करने से रोका। इसके बाद काला बीच में आ गया और बहस शुरू हो गई। बहस के दौरान दिलबाग सिंह का बेटा अमरजीत बीच में आ गया। गाली गलौज बढ़ गया और दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चल गए। एक ईंट अमरजीत को लगी। इससे गुस्से में आकर दिलबाग बंदूक लेकर आया और उसने गोली चला दी। यह गोली काले के जबड़े पर लगी। इसके बाद काले को पीजीआई 32 चंडीगढ़ रेफर किया गया। वहीं बाद में जांच के दौरान पता चला कि गोली लगने से घायल काला, उसके भाई कमल और पिता निक्कू ने रॉड से दिलबाग सिंह के बेटे भूपिंद्र सिंह जोकि पंचकूला में सीआईडी में तैनात से के सिर पर वार किया जिसे गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ सेक्टर 32 में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। लिहाजा पुलिस ने इस मामले में क्रॉस केस में तीनों पर केस दर्ज कर दिया। वहीं दिलबाग सिंह को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed