फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Gold ornaments stolen from the purse of a couple sitting in an auto

Ambala News: ऑटो में बैठे दंपती के पर्स से सोने के गहने चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Gold ornaments stolen from the purse of a couple sitting in an auto
अंबाला। छावनी बस अड्डे से ऑटो में सवार होकर बब्याल जा रहे दंपती के सोने के गहने चोरी हो गए। इस चोरी को ऑटो में बैठी दो महिलाओं ने अंजाम दिया। देवेंद्र सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। देवेंद्र सिंह ने बताया कि वो दोनों 29 जुलाई को अपने दोस्त के बेटे की शादी में हरिद्वार गए थे। 30 जुलाई को वो अंबाला छावनी पहुंचे और यहां से बब्याल के लिए एक ऑटो में सवार हो गए। उसी ऑटो में दो महिलाएं और एक बच्चा भी बैठ गया जोकि ब्रह्मकुमारी चौक पर उतर गए। जब घर जाकर पत्नी ने पर्स चेक किया तो इसके अंदर से एक सोने की चेन, सोने का लाॅकेट और सोने की अंगूठी सहित अन्य सामान गायब था। उन्होंने बताया कि यह चोरी ऑटो में बैठी महिलाओं ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed