{"_id":"6910f4060612fa476802a701","slug":"gold-jewellery-stolen-from-the-bag-of-a-couple-travelling-on-a-bus-ambala-news-c-36-1-amb1001-152781-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बस में बैठे दंपती के बैग से सोने के गहने हुए चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बस में बैठे दंपती के बैग से सोने के गहने हुए चोरी
Mon, 10 Nov 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शहजादपुर। बस में बैठे दंपती के बैग से अज्ञात ने सोने के गहने निकाल लिए। ठसका गांव पहुंचने पर जब महिला ने बैग में रखे गहने चैक किए तो वो गायब मिले।
पुलिस ने बीबीपुर गांव नारायणगढ़ निवासी सुनील कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। सुनील कुमार ने बताया कि तीन नवंबर को वो पत्नी प्रीती देवी व बच्चों संग ठसका गांव थाना ननौता जिला सहारनपुर उतर प्रदेश अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे।
सुबह लगभग दस बजे उन्होंने पतरेहड़ी गांव के अड्डे से सरकारी बस ली और साहा बस अड्डे पर उतर गए। इसके बाद उन्होंने साहा से साहा से यमुनानगर और फिर यमुनानगर से ठसका गांव में बस द्वारा सफर किया।
दोपहर लगभग तीन बजे जब वो गांव पहुंचे और यहां पत्नी प्रीती ने बैग चैक किया तो उसमें से 15-16 तोला सोना गायब था। सुनील ने बताया कि जब सोने के गहने बैग से निकल गए तो पत्नी ने इसकी जानकारी उन्हें दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।