फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Gold and silver jewellery and cash worth Rs 1.74 lakh stolen from house

Ambala News: घर से सोने-चांदी के आभूषण और 1.74 लाख की नकदी चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Gold and silver jewellery and cash worth Rs 1.74 lakh stolen from house
अंबाला सिटी की गीता नगरी के मकान में चोरी करने वाला चोर सीसीटीवी फुटेज में हुआ कैद: सोशल मीडिया
दृष्टिबाधित के घर में वारदात, निर्माणाधीन मकान में चाय देने गए थे पीड़ित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। सिटी की गीता नगरी में चोर ने एक 90 प्रतिशत दृष्टिबाधित व्यक्ति रविंद्र कुमार के बंद पड़े मकान को अपना निशाना बनाया। महज आधे घंटे के भीतर ही चोरों ने घर के मेन गेट और अंदर कमरे का ताला तोड़कर सोने-चांदी के कीमती आभूषण व 1.74 लाख की नकदी चुरा ली। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर ली।
पीड़ित रविंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मूल रूप से मकान नंबर 1953/बी 12 के निवासी हैं व फिलहाल गीता नगरी में किराये पर रह रहे हैं। वह 90 प्रतिशत दृष्टिबाधित हैं। दोपहर करीब 12:50 बजे वह अपनी दूसरी गली में बन रहे निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहे मजदूरों को चाय देने गए थे। उस वक्त उनकी पत्नी ड्यूटी पर गई हुई थीं और 8 वर्षीय बेटा स्कूल गया हुआ था।
विज्ञापन

घर में कोई न होने के कारण वह मुख्य गेट व अंदर के कमरे पर ताला लगाकर गए थे। 30 मिनट बाद लौटे तो कमरे का ताला टूटा हुआ था। अलमारी से लाखों रुपये के सोने व चांदी के आभूषण सहित 1 लाख 74 हजार रुपये की नकदी गायब थी। बलदेव नगर चौकी से एएसआई सुरेंद्र कुमार का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में कैद आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed