फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Gobind Nagar's electricity closed for hours, people said - before summer the system collapsed

Ambala News: घंटों से बंद गोबिंद नगर की बिजली, लोग बोले- गर्मी से पहले चरमराई व्यवस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Gobind Nagar's electricity closed for hours, people said - before summer the system collapsed
अंबाला। गोबिंद नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में लगातार बिजली के कट लग रहे हैं। न तो कट की जानकारी दी जा रही है और न ही चल रहे काम की। गोबिंद नगर में रहने वाले मोनू, सतीश, हरीश, गुरप्रीत, सुरजीत, कृष्ण व सोनू आदि ने बताया कि पिछले कुछ समय से यह समस्या आ रही है। पहले दो या तीन घंटे के लिए बिजली गुल रहती थी लेकिन अब यह छह से सात घंटे तक नहीं आती। हैरानी की बात यह है कि बिजली कट को लेकर एक दिन पहले जानकारी दे दी जाती थी लेकिन अब शिकायत नंबर पर फोन करने के बाद ही जानकारी मिलती है।
विज्ञापन

बुधवार को भी ऐसी ही परेशानी स्थानीय निवासियों को झेलनी पड़ी। जब सुबह 11 बजे गुल हुई बिजली रात आठ बजे आई। इस दौरान जब भी लोगों ने शिकायत नंबर पर संपर्क किया तो उन्हें यह जानकारी दी गई कि काम चल रहा है, कुछ देर में बिजली आ जाएगी। इस दौरान नौ घंटे का समय बीत गया। उन्होंने कहा कि बिजली निगम गर्मी से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दावे कर रहा है लेकिन हालात देखकर लगता है कि इस गर्मी के मौसम में लोगों को एक बार फिर बिजली कट की समस्या से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed