फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Giving free service, honored

Ambala News: गुरु घर में निशुल्क दे रहे सेवा, किया सम्मानित

Mon, 11 Sep 2023 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 11 Sep 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Giving free service, honored
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा हरगोलाल रोड पर खुली दवाई की दुकान लोगों के लिए एक सौगात से कम नहीं है। सस्ती दर पर और जरूरतमंदों को निशुल्क दवाई देकर सरदार गुरप्रीत सिंह बक्शी व रमेश चंद वर्मा अपनी निस्वार्थ सेवाएं दे रहे हैं।

दोनों को रविवार एसजीपीसी के सदस्य हरपाल सिंह पाली,जत्थेदार रणबीर सिंह फौजी,जगमीत सिंह जोश अध्यक्ष सिख सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं समाज के कई गणमान्य व्यक्तियों द्वारा सिरोपा डालकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बताया गया कि यह मेडिकल स्टोर रोजाना सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक खुलता है और लगभग 400 परिवार इस मेडिकल स्टोर से सस्ती व निशुल्क दवाइयों का लाभ उठा रहे हैं। इस मौके पर नविंद्र सिंह आनंद, जीवन जोत सिंह, लक्की पंजोखरा साहिब, हरबंस सिंह तारा नगर, सतनाम सिंह पूर्व अध्यक्ष गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, चेतन कोहली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed