फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Girls dominate boxing match

Ambala News: बॉक्सिंग मुकाबले में छाईं छोरियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 03:04 AM IST
विज्ञापन
Girls dominate boxing match
अंबाला। पीकेआर जैन वाटिका स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता ( महिला वर्ग ) में अंबाला बॉक्सिंग सेंटर की 12 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपने मुकाबले जीते। उन्होंने विभिन्न राउंड में अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात दी और राज्य स्तरीय मुकाबले के लिए चयनित टीम में अपनी जगह बनाई। राज्य स्तरीय मुकाबले में 15 से 17 सितंबर को सोनीपत में होगी।
विज्ञापन

कोच संजय कुमार ने बताया कि अंडर-17 लड़कियों में जोया, स्वाति, जसलीन कौर, सियांशी राणा, हरनूर, सांची, जाह्नवी, अंजलि यादव ने अपने मुकाबले जीते। इसके अलावा अंडर-19 लड़कियों में मनीषा, यशिका, कंचन, गुंजन ने जीत दर्ज की। ये विजेता महिला खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय मुकाबले में अपना दम दिखाएंगी।
विज्ञापन

कोच संजय ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को अब पुरुष वर्ग के मुकाबले होंगे। उनके विजेता भी राज्य स्तरीय मुकाबला खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed