{"_id":"6ad9291a7902a86f7f05ea9b","slug":"girl-kidnapped-on-pretext-of-marriage-ambala-news-c-36-1-amb1001-171584-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: शादी का झांसा देकर युवती का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: शादी का झांसा देकर युवती का अपहरण
विज्ञापन
बराड़ा। तंदवाल गांव से 20 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के भाई की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 20 वर्षीय बहन सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे पड़ोस में कपड़े सिलवाने गई थी। काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जांच के दौरान परिजनों को पता चला कि यमुनानगर के डमोली गांव निवासी अभिषेक उर्फ अभी युवती को कार में बैठाकर ले गया है। आरोपी और युवती पहले मोहाली में एक साथ काम करते थे। फिलहाल दोनों के मोबाइल फोन बंद आ रहे हैं। पुलिस ने अपहरण की धारा 87 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
स्कूल गई किशोरी लापता
अंबाला सिटी। सेक्टर-9 थाना क्षेत्र की सौंडा काॅलोनी से 14 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। किशोरी अपनी दादी को स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी, जिसके बाद वह नहीं लौटी। कॉलोनी निवासी ने पुलिस को बताया कि वह और उसकी पत्नी काम पर गए हुए थे। उनकी 14 वर्षीय बेटी ओपन बोर्ड से दसवीं की पढ़ाई कर रही है। सोमवार दोपहर करीब 11 बजे वह अपनी दादी से स्कूल जाने की बात कहकर निकली थी। शाम को जब माता-पिता घर लौटे तो किशोरी गायब मिली। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग के अपहरण की धारा 140 (3) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। संवाद