{"_id":"612028000dabdf946331c5f430259434","slug":"girl-imposed-noose-from-fans-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने लगाया पंखे से फंदा, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती ने लगाया पंखे से फंदा, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
Updated Mon, 04 Aug 2014 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला कैंट। शिव प्रताप नगर के निकट एक युवती ने संदिग्ध हालात में साड़ी से फंदा लगा लिया। जिससे युवती की मौत हो गई। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
पुलिस के अनुसार पार्वती अपने पिता की मौत बाद से मानसिक रूप से परेशान थी। शनिवार को मृतका का भाई काम पर गया हुआ था और मां रिश्तेदारों के घर थी। दोपहर को पार्वती ने घर के कमरे में लगे पंखे पर साड़ी का फंदा लगा लिया। लेकिन इस बीच घर पर कोई न होने पर उसकी मौत हो गई।
बताया जाता है कि पार्वती के परिजन रात को अपने घर लौटे तो देखा कि एक कमरे में पार्वती ने फंदा लगा रखा था। जिसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में दी। पुलिस ने मौके का मुआयना कर कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों के हवाले कर दिया।