{"_id":"68e027c2be641d616409be42","slug":"girl-dies-after-being-hit-by-truck-neck-severed-ambala-news-c-36-1-amb1002-150850-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ट्रक की चपेट में आने से बच्ची की मौत, गर्दन हुई अलग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ट्रक की चपेट में आने से बच्ची की मौत, गर्दन हुई अलग
Sat, 04 Oct 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन वर्षीय बच्ची की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में बच्ची को गर्दन धड़ से अलग हो गई। घटना शुक्रवार रात्रि 8 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पंजाब के शंभू सराय निवासी गगनदीप सिंह अपनी बेटी हर्षदीप कौर को बाइक से पत्नी प्रवीन को शहर में जिला नागरिक अस्पताल में दवा दिलवाने के लिए लेकर जा रहे थे, इसी दौरान टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के चलते बाइक पर आगे बैठी हर्षदीप कौर को गर्दन पर धारदार चीज लग गई। इससे उसकी गर्दन बुरी तरह कट गई। घायल अवस्था में उसे बच्ची को अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों का बुरा हाल हो गया। बच्ची की मां शव को गर्दन सहित गोद में लेकर बिलखती रही। बाद में बच्ची के शव को शव गृह में रखवाया गया है। इलाका पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।