फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   General coaches will be installed in eight intercity trains, proposal sent

आठ इंटरसिटी ट्रेनों में लगेंगे जनरल कोच, प्रस्ताव भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
General coaches will be installed in eight intercity trains, proposal sent
अंबाला। डेढ़ साल बाद स्पेशल ट्रेनों में अब यात्रियों को अनारक्षित जरनल कोच की सुविधा मिलेगी। इन कोचों में दैनिक यात्री और आमजन साधारण टिकट पर सफर कर सकेंगे। भेजे गए प्रस्ताव के मुताबिक, आठ इंटरसिटी ट्रेनों में जनरल कोच लगाए जाएंगे। उम्मीद है कि मंडल की तरफ से भेजे गए प्रस्ताव पर रेलवे जल्द मुहर लगा देगा और बदलाव के संबंध में आदेश जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार, अंबाला मंडल की तरफ से कुछ आरक्षित ट्रेनों में जरनल कोच की सुविधा शुरू करने के लिए एक प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेजा गया है ताकि जल्द से जल्द इस सुविधा का फायदा यात्री उठा सकें। भेजी गई योजना में अंबाला से दिल्ली, हरिद्वार, श्रीगंगानगर और जालंधर की तरफ जाने वाली ट्रेनों का जिक्र किया गया है।
विज्ञापन

इन ट्रेनों की सूची में ट्रेन नंबर 04521/22 अंबाला-दिल्ली-अंबाला इंटरसिटी एक्सप्रेस शामिल है। इसमें 12 अनारक्षित कोच का प्रस्ताव भेजा गया है। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04681/82 नई दिल्ली-जालंधर-नई दिल्ली इंटरसिटी में 15 कोच अनारक्षित, 04525/26 अंबाला-श्रीगंगानगर-अंबाला इंटरसिटी में छह कोच अनारक्षित व ट्रेन नंबर 04711/12 श्रीगंगानगर-हरिद्वार-श्रीगंगानगर इंटरसिटर के 10 कोच को अनारक्षित श्रेणी में बदलने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोरोना की वजह से 20 मार्च 2020 को ट्रेनों का संचालन पूर्ण तौर पर बंद हो गया था। लगभग चार महीने बाद धीरे-धीरे ट्रेन संचालन आरंभ हुआ। पहले लंबी दूरी की कुछ ट्रेनों को ही विशेष रूट पर चलाया गया। अब मौजूदा समय में लगभग 95 प्रतिशत ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग पर चल रही हैं, इससे यात्रियों को काफी राहत मिली है। अब आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए रेलवे जल्द ही एक बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है। यह फैसला दैनिक यात्रियों व आमजन के लिए काफी राहत भरा होगा।
10 से 20 रुपये की होगी बचत
मौजूदा समय में अधिकांश स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। स्पेशल के नाम पर रेलवे यात्रियों से प्रति टिकट के हिसाब से आरक्षण शुल्क के तहत 10 से 20 रुपये अतिरिक्त वसूले जा रहे हैं। स्पेशल आरक्षित कोच का अनारक्षित कोच में बदलाव होते ही यात्री को 10 रुपये से 20 रुपये तक के टिकट शुल्क से निजात मिलेगी।
मौजूदा समय में चल रही अनारक्षित ट्रेन
रेलवे ने दैनिक यात्रियों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को सुविधा प्रदान करते हुए मौजूदा समय में चार अनारक्षित ट्रेनों का संचालन किया हुआ है। इसमें अनारक्षित ट्रेन नंबर 4501/02 सहारनपुर-ऊना हिमाचल-सहारनपुर और ट्रेन नंबर 04503/04 अंबाला-लुधियाना-अंबाला शामिल है। तीन सितंबर से इन ट्रेनों में मासिक और त्रैमासिक सीजन टिकट पर भी सफर करने की अनुमति रेलवे ने प्रदान कर दी है।

लगातार यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी करते हुए ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। दैनिक यात्रियों व आमजन की सुविधा के लिए कुछ ट्रेनों में जरनल कोच सुविधा शुरू करने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा है। आगामी जो भी निर्देश प्राप्त होंगे, उसके तहत ही कार्रवाई की जाएगी। -हरी मोहन, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed