{"_id":"64483cc4fc39800e0d0892a5","slug":"gaushala-will-be-sent-to-destitute-animals-at-the-rate-of-rs-700-ambala-news-c-36-1-amb1001-1871-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बेसहारा पशुओं को 700 रुपये की दर से पहुंचाएंगे गोशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बेसहारा पशुओं को 700 रुपये की दर से पहुंचाएंगे गोशाला
Wed, 26 Apr 2023 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Wed, 26 Apr 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। बेसहारा गोवंश को पकड़कर गोशाला में पहुंचाने के लिए नगर परिषद ने टेंडर फाइनल कर दिया है। ठेकेदार को 700 रुपये प्रति पशु की दर से यह टेंडर जारी किया गया है।
लगभग एक साल पहले यह एक हजार रुपये प्रति पशु की दर से जारी किया गया था। हालांकि, अभी बेसहारा गोवंश को किस गोशाला में रखा जाएगा इस पर सहमति नहीं बनी है। नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बैनीवाल ने बताया कि जल्द ही गोशाला को भी फाइनल कर दिया जाएगा।
अंबाला कैंट क्षेत्र में लगातार बेसहारा पशुओं की तादाद बढ़ती जा रही है। बेसहारा पशु गली-मोहल्लों में रहने वाले लोगों विशेषकर बुजुर्गों व बच्चों के लिए खतरा बन रहे हैं। वहीं अंबाला-साहा नेशनल हाईवे पर बैठे गोवंश भी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। बेसहारा गोवंश को सहारा देने के लिए नगर परिषद की तरफ से कई बार फाइल को आगे बढ़ाया गया लेकिन बार-बार लग रही आपत्तियों को लेकर टेंडर सिरे नहीं चढ़ रहा था।