{"_id":"69a4a5633db6a75a1f09d736","slug":"gaurav-won-the-haryana-title-and-abhishek-won-the-ambala-title-ambala-news-c-36-1-amb1001-159097-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गौरव ने हरियाणा और अभिषेक ने जीता अंबाला का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गौरव ने हरियाणा और अभिषेक ने जीता अंबाला का खिताब
विज्ञापन
बराड़ा में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी के साथ मौजूद आयोजक व प्रशंसक। संवाद
- बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ा। इंडियन बॉडी बिल्डर एसोसिएशन (आईबीबीएफ) के तत्वावधान में चौथा मिस्टर अंबाला और 7वां मिस्टर सीनियर हरियाणा का आयोजन किया गया। यह आयोजन बराड़ा-शाहबाद रोड स्थित एक निजी पैलेस में हुआ। बराड़ा के इंचेस एंड पाउंडस जिम के संचालक विजेन्द्र राणा ने बताया कि प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब एवं हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से लगभग 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में बॉडी बिल्डिंग एवं पुरुषों का शरीर (मैंस फिजिक्स) श्रेणी आयोजित की गई। अंबाला मैन फिजिक्स में अभिषेक राणा (अंबाला) विजेता रहे जबकि हरियाणा बॉडी बिल्डिंग में गौरव (गुरुग्राम) प्रथम स्थान पर रहे। इसी प्रकार ओपन अंबाला बॉडी बिल्डिंग में कुलदीप सिंह (दिल्ली) विजेता बने।
विजेताओं को नकद पुरस्कार एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथियों में सरपंच रोहतास राणा थंबड़, एवं इंपीरियल गार्डन की टीम उपस्थित रही। वरिष्ठ सहयोग में सतीश राणा, बाबर खान, दीपक राणा, मांगा राणा, साहिल खेतरपाल एवं गगनदीप अरोड़ा का विशेष योगदान रहा। निर्णायक मंडल में आनंद (गुरुग्राम), सुरेंद्र (गुरुग्राम), सुभाष (फतेहाबाद), नवनीत (कैथल) एवं स्वीटी (यमुनानगर) शामिल रहे। विजेन्द्र राणा ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभागिता करेंगे।