फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Gardener posted in Waqf Board dies in road accidentGardener posted in Waqf Board dies in road accident

Ambala News: सड़क हादसे में वक्फ बोर्ड में तैनात माली की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Gardener posted in Waqf Board dies in road accidentGardener posted in Waqf Board dies in road accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। अंबाला-दिल्ली नेशनल हाइवे पर शास्त्री कॉलोनी के पुल पर कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान शाहपुर गांव निवासी नसीब सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतक के बेटे गुरजिंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता नसीब सिंह हरियाणा वक्फ बोर्ड अंबाला कैंट में माली का काम करते थे। शनिवार को वह अपने काम से साइकिल पर अंबाला शहर से आ रहा था तो उसके पिता शास्त्री कॉलोनी के पास पुल के ऊपर उसे मिल गए। इसके बाद वह उनके पीछे चल पड़ा। चंडीगढ़-दिल्ली जीटी रोड पर वन प्लस होटल के सामने पीछे से आई तेज रफ्तार गाड़ी ने उसके पिता को टक्कर मार दी। हादसे के बाद उसके पिता साइकिल सहित उछलकर सड़क पर गिर गए। इस दौरान उनके सिर व शरीर पर गहरे घाव हो गए। लेकिन अस्पताल ले जाने के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed