{"_id":"691a229ce8e15a5f040b8578","slug":"garbage-is-being-burnt-in-the-corporation-area-peoples-health-is-deteriorating-due-to-negligence-ambala-news-c-36-1-amb1003-153165-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: निगम के क्षेत्र में जल रहा कूड़ा, अनदेखी बिगड़ रहा लोगों का स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: निगम के क्षेत्र में जल रहा कूड़ा, अनदेखी बिगड़ रहा लोगों का स्वास्थ्य
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगर निगम के क्षेत्र में कूड़ा जलाया जा रहा है। शहर के अंबाला-चंडीगढ़ रोड पर देवीनगर से पहले नई सब्जी मंडी के पास ऐसा देखा जा सकता है। यहां यह समस्या काफी समय से ऐसी ही है। इस तरफ नगर निगम प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। निगम अधिकारियों की अनदेखी से हवा में प्रदूषण भी बढ़ रहा है। इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। पिछले सप्ताहभर की बात करें तो हवा में प्रदूषण का स्तर कम नहीं हो रहा। रविवार को भी यह बढ़कर 294 पर पहुंच गया। सुबह और शाम को हवा में साफ तौर पर प्रदूषण देखा जा सकता है। प्रदूषण होने से मौसम भी साफ नहीं हो रहा।
हवा में प्रदूषण का लोगों की सेहत पर पड़ रहा असर
हवा में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने से दिक्कत बढ़ रही है। इस वजह से आंखों में जलन की समस्या भी आती है। जिला नागरिक अस्पताल के आंख रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि हवा में प्रदूषण के कारण आंखों में एलर्जी की समस्या होती है। ऐसे मरीज भी ओपीडी में आते हैं। हमें अपनी आंखों का ध्यान रखना चाहिए। जिला नागरिक अस्पताल में सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्पिता गर्ग ने बताया कि जिन लोगों को अस्थमा के कारण सांस की दिक्कत है, उन लोगों को इन दिनों में खास ख्याल रखने की जरूरत है। वह मुंह पर मास्क बांधकर रखें या रूमाल भी बांध सकते हैं।
पिछले दिनों से बढ़ रहा प्रदूषण
तारीख हवा में प्रदूषण का स्तर
11 नवंबर 163
12 नवंबर 189
13 नवंबर 242
14 नवंबर 259
15 नवंबर 277
16 नवंबर 294
50 से लेकर 500 तक ऐसे करता है स्वास्थ्य पर असर
एक आदर्श एक्यूआई स्तर 50 से कम होना चाहिए। जिसे अच्छा माना जाता है। इसी तरह 50 से 100 के बीच का स्तर मध्यम होता है। 101 से 150 अस्वास्थ्यकर, 151 से 200 अस्वस्थ होता है, जिससे संवेदनशील लोगों के लिए स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ सकती हैं। 201 से ऊपर का एक्यूआई स्तर खराब माना जाता है और इसके लिए सावधानी बरतनी चाहिए। खासकर 301 से 500 के बीच का स्तर खतरनाक होता है।
विज्ञापन
यह मामला संज्ञान में नहीं आया था, अगर देवीनगर के पास निगम क्षेत्र में कूड़ा जलाया जा रहा है तो इसकी जांच करवाई जाएगी कि यह कूड़ा कौन जला रहा है। अगर निगम कर्मचारी कूड़ा जला रहे हैं तो उचित विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा और अगर ठेकेदार के कर्मचारी कूड़ा जलाते हैं तो ठेकेदार का टेंडर रद्द करने के लिए लिखा जाएगा। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल को भी उचित कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
- शैलजा सचदेवा, मेयर, नगर निगम।