फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Garbage in the lift and piles of dung in the parking lot

Ambala News: लिफ्ट में कूड़ा और पार्किंग में गोबर के ढेर

Mon, 11 Sep 2023 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 11 Sep 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Garbage in the lift and piles of dung in the parking lot
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी के उपमंडल कार्यालय की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। स्थिति यह है कि स्टेट लाइब्रेरी के पास लगी लिफ्ट में ही जहां गंदगी फैली हुई है। वहीं बेसमेंट में बनी पार्किंग में बेसहारा गोवंशों का जमावड़ा लगा रहता है। इसका अंदाजा पार्किंग में जगह-जगह पड़े गोबर को देखकर लगाया जा सकता है।
गंदगी के आलम के बीच लोग अपने वाहन खड़े करने से भी कतराने लगे हैं। वहीं सचिवालय की लिफ्ट में गंदगी का नजारा देखने को मिल रहा है। सफाई को लेकर कई बार लोगों ने संबंधित कार्यालय के कर्मचारियों व अधिकारियों को भी अवगत करवाया है लेकिन कोई भी सुनने को तैयार नहीं है। बता दें कि
विज्ञापन

सचिवालय में तीन लिफ्टों में से महज दो ही चल रही है और एक बंद है। एक लिफ्ट एसडीएम कार्यालय के पास लगी है। इस लिफ्ट से लोग आरटीए कार्यालय, डीएसपी कार्यालय, शिक्षा विभाग आदि कार्यालयों में जाते हैं। दूसरी लिफ्ट का अधिकतर उपयोग लाइब्रेरी जाने के लिए विद्यार्थी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्डिंग में तीन लिफ्ट लगी हुई है जिसमें दो चालू है जबकि एक लिफ्ट बंद है। लिफ्ट व बेसमेंट पार्किंग में जमा कूड़े और गोबर को सफाई कर्मचारियों से कहकर साफ करवाया जाएगा। साथ ही नियमित तौर पर सफाई रखने के निर्देश दिए जाएंगे। - यशवंत सिंह, नायब तहसीलदार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed