फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Garbage dumping zone made in residential area

Ambala News: रिहायशी इलाके में बना दिया कचरा डंपिंग जोन

Wed, 20 Aug 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 20 Aug 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Garbage dumping zone made in residential area
अंबाला छावनी में हाथीखाना मंदिर के पास बनाया गया डंपिंग जोन। संवाद
अंबाला। छावनी में नगर परिषद ने जगह के अभाव में रिहायशी इलाके में कचरे का डंपिंग जोन बना दिया है। बारह क्रॉस रोड पर बना यह डंपिंग जोन अब स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। यहां धड़ल्ले से पर्यावरण के नियम टूट रहे हैं।
विज्ञापन

यहां पर खुले आसमान के नीचे कचरा गिराया जा रहा है, जिससे बारिश का पानी कचरे से होता हुआ भूतल को दूषित कर रहा है। इसके साथ ही कचरे के कारण घरों में मक्खियाें की भरमार रहती है, जिससे स्थानीय लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। उन्हें अब अपने स्वास्थ्य की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

इस डंपिंग प्वाइंट पर पूरी छावनी का कचरा रोजाना ट्रैक्टर ट्रालियाें की मदद से गिर रहा है। नगर परिषद के आंकड़ों की मानें तो रोजाना 110 टन कचरा यहां पर गिराया जा रहा है। मगर कचरे के इस डंपिंग जोन का संचालन सॉलिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट एक्ट के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए किया जा रहा है। आबादी के करीब होने के कारण यह डंपिंग जोन अब स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। डंपिंग जोन एक्ट के ये नियम तोड़ रहा : डंपिंग जोन को आबादी वाले क्षेत्रों व पानी के स्रोतों से दूर स्थापित किया जाना चाहिए, जबकि यहां पर पानी का ट्यूबवेल नजदीक ही लगा है, जिससे आसपास की एक दर्जन कॉलोनियों में पानी सप्लाई होती है, इसके साथ ही यहां कचरे से निकलने वाला तरल पदार्थ भूजल में प्रवेश न करे इसका प्रबंध भी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवा में फैल रही दुर्गंध, स्थानीय लोग परेशान : सॉलिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट एक्ट के अनुसार डंपिंग प्वाइंट पर कचरे को ठीक से प्रबंधित किया जाना चाहिए ताकि यह हवा में न फैले, जानवरों को आकर्षित न करे एवं दुर्गंध न फैलाए। जबकि हालात यह हैं कि यहां पर दिनभर पशु विचरण करते दिखाई दे रहे हैं।
कचरे की दुर्गंध को काफी दूर तक महसूस किया जा रहा है। दिनभर कचरा उठाने वाले वाहनों के गुजरने से कचरा सड़क पर भी बिखरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed