फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Garbage collection vehicles will be equipped with GPS system

Ambala News: जीपीएस सिस्टम से लैस होंगे गंदगी उठाने वाले वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Garbage collection vehicles will be equipped with GPS system
अंबाला। घर-घर से कचरा एकत्रित करने वाले नगर निगम और नगर परिषद के टिपरों पर निगरानी रखने के लिए जीपीएस सिस्टम लगाया जाएगा। इस प्रणाली से टिपर के हर गली-मोहल्ले में पहुंचने पर जानकारी अधिकारियों के पास होगी।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि इस योजना से कोई भी टिपर चालक बहाना नहीं लगा पाएगा और किसी भी नागरिक की शिकायत पर टिपर पर मोहल्ले में पहुंचने का पता लग पाएगा। आयुक्त मंगलवार को नगर निगम कार्यालय व छावनी के मुख्य सफाई निरीक्षकों व अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

इससे पहले नगर निगम आयुक्त ने शहर और छावनी की सफाई व्यवस्था के बारे में फीडबैक ली और सफाई व्यवस्था में आ रही दिक्कतों के बारे में जाना। उन्होंने मुख्य सफाई निरीक्षकों, सफाई निरीक्षक, सहायक सफाई निरीक्षक को निर्देश दिए कि शहर व छावनी में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए और शहरी क्षेत्रों में कचरे के उठान में कार्यरत गाड़ियों में जीपीएस सिस्टम लगाया जाए। इस प्रणाली से सहजता से पता लग सकेगा कि इन गाड़ियों से कचरा उठाया जा रहा है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वार्ड स्तर पर कमेटियों का गठन किया जाए और हर वार्ड में आंकलन किया जाए कि वार्ड से कितनी मात्रा में और कितने कचरे का उठान कार्य किया जा रहा है। शहर में मोबाइल शौचालय की मरम्मत करवाई जाए और सभी कमियों को दूर किया जाए। शहर में मृत पशुओं को उठाने के लिए शहर व छावनी में टेंडर लगाया जाए। इसके साथ ही गुड गवर्नेंस प्रोजेक्ट पर अच्छा कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए शहर व सदर में फॉगिंग के कार्य में तेजी लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed