फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ganpati Bappa will be seated today, preparations for welcoming him with pomp and show

Ambala News: आज विराजेंगे गणपति बप्पा, धूमधाम से स्वागत की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa will be seated today, preparations for welcoming him with pomp and show
अंबाला। छावनी के कच्चा बाजार स्थित पप्पू पतंग वाला चौक पर अंबाला कैंट के राजा, सबका श्री गणेश जी मित्र मंडल की ओर से आठवां गणेश चतुर्थी महोत्सव धूमधाम से मन रहा है। पंडित अजेय नारायण भारद्वाज ने बताया कि यह गणेश महोत्सव शनिवार से लेकर 17 सितंबर तक मनाया जाएगा। प्रतिदिन सुबह शाम आठ बजे आरती और रात नौ बजे भजन संध्या का आयोजन होगा।
विज्ञापन

सात सितंबर शनिवार की शाम सात बजे गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापना की जाएगी। इसके बाद 15 सितंबर की शाम पांच बजे से लेकर आठ बजे भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस भजन संध्या में यमुनानगर से पंडित मोहित शुक्ला गणपति बप्पा के भजनों का गुणगान करेंगे। वहीं 16 सितंबर की सुबह 10 बजे हवन किया जाएगा। हवन के बाद बप्पा को सतरंगी सब्जी, हलवा पूरी और खीर का भोग लगेगा। 12 बजे श्रद्धालुओं के लिए भंडारे लगेगा। सायं चार बजे छावनी के बाजारों में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में मेरठ के म्युजिकल ग्रुप के कलाकारों की ओर से विभिन्न प्रकार की झांकियाें पर प्रस्तुति दी जाएगी। अंबाला में पहली बार नासिक का बैंड अद्भुत गणेश वंदना, धार्मिक और देश भक्ति के गीत प्रस्तुत करेगा। इसके अलावा मेरठ , मुजफ्फरनगर, आगरा ओर अंबाला के बैंड भी शामिल होंगे, 17 सितंबर को हरिद्वार में हर की पैड़ी पर गणपति बप्पा का विसर्जन होगा।
विज्ञापन

बीसी बाजार श्री सनातन धर्म मंदिर

छावनी के बीसी बाजार स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में गणेश चतुर्थी महोत्सव सात सितंबर से 13 सितंबर तक धूमधाम से मनाया जाएगा। पंडित अनिल शर्मा ने बताया कि गणेश चतुर्थी को लेकर मंदिर में तैयारियां कर ली गई हैं। शनिवार को महिला सभा की ओर से श्री गणेश जी की मूर्ति स्थापित की जाएगी। इसके बाद मंदिर में रोजाना सुबह शाम बप्पा की पूजा अर्चना और कीर्तन कीर्तन हाेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो: 27
क्लब की ओर से श्री गणेश महोत्सव
छावनी की दीना की मंडी स्थित बसंती माता मंदिर में बसंती माता युवा क्लब की ओर से छठा श्री गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शनिवार को बप्पा की मूर्ति स्थापित की जाएगी, 15 सितंबर को बाजारों में झांकियां निकाली जाएगी, 16 सितंबर की सुबह 10 बजे हवन किया जाएगा, 16 सितंबर की दोपहर बारह बजे भंडारा लगाया जाएगा।
फोटो: 30

श्री कृष्ण लीला क्लब
छावनी के कच्चा बाजार स्थित पल्लेदार मोहल्ला में श्री कृष्ण लीला क्लब की ओर से 14वां गणेश महोत्सव सात सितंबर से लेकर 16 सितंबर तक धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रधान नीटू अरोड़ा ने बताया कि रोजाना सुबह शाम आठ बजे गणपति बप्पा की आरती की जाएगी ओर लड्डू से बप्पा को भोग लगाया जाएगा और श्रद्धालुओं प्रसाद वितरित किया जाएगा, वहीं 17 सितंबर को शोभायात्रा गणपति बप्पा का विसर्जन किया जाएगा।


फोटो: 33

12 वर्ष से मना रहे गणेश चतुर्थी
शहर के कोतवाली बाजार में श्री सिदि्ध विनायक सेवा सोसाइटी की ओर से पिछले 12 वर्षों से गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। इस वर्ष भी सोसाइटी की ओर से गणेश चतुर्थी की तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को मूर्ति स्थापना की जाएगी। इससे पहले शनिवार को दोपहर दो बजे शहर के रेलवे स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर से लेकर रेलवे रोड से होते हुए कोतवाली बाजार तक शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी। सात सितंबर से 13 सितंबर तक चलने वाले छह दिवसीय कार्यक्रम में रोजाना भजन गायक गणेश भगवान का गुणगान करेंगे। सोसाइटी के सदस्य विजय अग्रवाल ने बताया कि गणेश चतुर्थी के लिए विशेष तौर पर मूर्ति दूसरे राज्य से तैयार करवाई जाती है। करीब सात फुट की मूर्ति उन्हीं की सोसायटी द्वारा स्थापित की जाती है। रोजाना गणेश भगवान की तीन समय पूजा होती है। इसमें सुबह 10 बजे, रात आठ बजे और रात 12 बजे पूजा की जाती है। गणेश भगवान के भोग के लिए 56 भाेग से लेकर अलग-अलग व्यंजनों को प्रसाद चढ़ाया जाएगा। रोजाना भजन कीर्तन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed