फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   gaanv jandalee kee 70 varshon puraanee maang pooree, relave andar brij ka saansad ratanalaal kataariyon ne kiya udghaatan

गांव जंडली की 70 वर्षों पुरानी मांग पूरी, रेलवे अंडर ब्रिज का सांसद रतनलाल कटारियों ने किया उद्घाटन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
gaanv jandalee kee 70 varshon puraanee maang pooree, relave andar brij ka saansad ratanalaal kataariyon ne kiya udghaatan
अंबाला। लोकसभा सांसद रतनलाल कटारिया व स्थानीय विधायक असीम गोयल ने शुक्रवार को 70 वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए जंडली, कांवला व आसपास सटी सैकड़ों कॉलोनियों को सौगात देते हुए गांव जंडली रेलवे फाटक संख्या 124 सी पर रेलवे अंडर ब्रिज का नारियल तोड़कर उद्घाटन किया। यहां पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने सांसद व विधायक का स्वागत किया।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों की बधाई देते हुए कहा कि इस रेलवे अंडर ब्रिज के बनने से लोगों को अपने आवागमन में सुगमता मिलेगी। लगभग 50 हजार से अधिक आबादी के लोगों को इसका फायदा लाभ मिलेगा। केंद्र व प्रदेश सरकार निरंतर हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही हैं। लोगों को मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ रेलवे, सड़कों, स्वास्थ्य सेवाएं, बिजली, पानी की सभी सुविधाएं और बेहतर सुगमता से मिले, इसके लिए निरंतर कार्य किए जा रहें हैं। इसी कड़ी में 21 नवंबर को आयुष्मान भारत योजना के तहत लगभग एक करोड़ लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने का काम किया जाएगा। इस आयुष्मान कार्ड के माध्यम से संबंधित व्यक्ति 5 लाख तक का मुफ्त ईलाज किसी भी निजी, सरकारी अस्पताल में करवा सकेगा। इस मौके पर घेल की पूर्व निदेशक एवं भाजपा नेत्री बंत कटरिया, पार्षद शोभा पुनिया, पार्षद प्रतिनिधि पिंकू सूद, पार्षद हितैष जैन, पार्षद यतिन बंसल, मनोनित पार्षद सुरेश सहोत्ता, मनदीप राणा, रितेश गोयल, सुरेन्द्र ढिगंरा, पूर्व मेयर रमेश मल, विक्की, अर्पित अग्रवाल, मास्टर दलीप, एसपी गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------
जल्द मिलेगी जंडली में अर्बन वैलनेस सेंटर का तोहफा
विधायक असीम गोयल ने कहा कि गांव जंडली में अर्बन वेलनेस सेंटर का तोहफा जल्द मिलेगा। स्वास्थ्य की जांच के लिए लोगों को अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। गांव कांवला की डिस्पेसरी में सीएचओ की भी नियुक्ति की जाएगी, ताकि लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ और बेहतर तरीके से मिल सकें। उन्होंने कहा कि इस रेलवे अंडर ब्रिज के बनने से लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई हैं। जब से रेलवे आई है तब से यह मांग लंबित थी। पूर्व की सरकारों में शहर दो हिस्सों में बंटा हुआ था, महाराजा अग्रसेन चौंक व इन्को चौंक से ही शहर की कनेक्टीविटी थी। भाजपा सरकार के नेतृत्व में अब 5 कनेक्टीविटी हैं, जिसमें गांव घेल के नजदीक रेलवे अंडर ब्रिज, कपड़ा मार्केट के नजदीक रेलवे अंडर ब्रिज, जंडली में बनाए गए नवनिर्मित रेलवे अंडर ब्रिज, गुरु रविदास बस्ती से नया गांव में बनाए गए रेलवे ओवर ब्रिज व इसके साथ अन्य ब्रिज भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed