फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Funds will reach for airport land by next week

Ambala News: अगले सप्ताह तक एयरपोर्ट की जमीन के लिए पहुंचेगी धनराशि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 02:52 AM IST
विज्ञापन
Funds will reach for airport land by next week
अंबाला। अंबाला के लोगों का हवाई यात्रा का सपना जल्द पूरा हो सकता है। अभी तक हरियाणा सरकार ने 133 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि को एयरपोर्ट की 20 एकड़ की जमीन के लिए स्वीकृत कर दिया था। सूत्रों के मुताबिक सितंबर के पहले सप्ताह तक इस धनराशि को प्रदेश सरकार की ओर से रक्षा मंत्रालय के खाते में डलवा दिया जाएगा। उच्चाधिकारियों ने प्रशासन को इस संबंध में सूचना दे दी है। रुपये ट्रांसफर होते ही जिला प्रशासन सेल डीड तैयार कराएगा ताकि जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जा सके। तहसील अंबाला छावनी के अधिकारियों ने एयरपोर्ट के लिए जमीन को चिह्नित कर लिया है। अब इसे सेल डीडी में इसे उतारा जाएगा।
विज्ञापन


सिविल एविएशन ने तैयार कराया नक्शा

एक तरफ जहां हरियाणा सरकार ने रक्षा मंत्रालय को रुपये देने की तैयारी कर ली है वहीं सिविल एविएशन विभाग ने अंबाला में एयरपोर्ट के लिए नक्शा और डिजायन तैयार करा ली है। इसमें टर्मिनल की स्थिति यात्रियों के बैठने की जगह, एयरपोर्ट के प्रवेश और निकासी का डिजायन भी तैयार कर लिया है। सेल डीड होते ही सिविल एविएशन विभाग सबसे पहले टर्मिनल के काम को कराएगा। अंबाला एयरपोर्ट पर टर्मिनल का ही कार्य प्रमुख तौर पर किया जाना हैं। यहां पर पहले से ही वायु सेना की हवाई पट्टी है जिसे रनवे के तौर पर शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


-----------

एयरपोर्ट के लिए जल्द मिलेगी जमीन की पोजिशन : गृह मंत्री अनिल विज


गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि जल्द ही अंबाला के लोगों को एयरपोर्ट की सौगात मिलेगी। एयरपोर्ट को 133 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। अगले सप्ताह तक अंबाला छावनी एयरफोर्स स्टेशन के नजदीक 20 एकड़ जमीन की पोजीशन मिल जाएगी। एयरपोर्ट के लिए अस्थायी ढांचा बनेगा। 16 करोड़ से इस कार्य को किया जाएगा और जल्द ही यहां से फ्लाइट शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed