फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   froud

शहीद एक्सप्रेस ट्रेन में पैंट्री कर्मी बनकर ठग ने 40 यात्रियों को लगाई हजारों की चपत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
froud
froud - फोटो : Ambala
अंबाला। शहीद एक्सप्रेस ट्रेन में पैंट्री कर्मचारी की वर्दी पहनकर शातिर ने 40 यात्रियों को खाने के नाम पर हजारों रुपये की चपत लगा दी। जब कोच में सफर कर रहे यात्रियों को खाना नहीं मिला। पता करने पर खुलासा हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है। इसके बाद इस मामले की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी गई है। ठगी के इस मामले में कोरोना काल में ट्रेनों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

कोरोना महामारी की वजह से रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई बदलाव किए हैं। एसी कोच से पर्दे हटाए गए हैं और यात्रियों को बैडरोल नहीं दिए जा रहे, वहीं ट्रेनों में पैंट्री की सुविधा बंद की गई है ताकि यात्री घर से ही खाना लेकर ट्रेन में सफर करें। लेकिन कुछ शरारती तत्व बातों में उलझाकर यात्रियों को ठगने का कार्य कर रहे हैं। ऐसे ही एक कारनामा अमृतसर से जयनगर जाने वाली ट्रेन नंबर 04674 शहीद एक्सप्रेस में सामने आया है। एक ठग ने पैंट्री कर्मी बनकर डी-6 कोच में सफर कर रहे लगभग 40 यात्रियों से खाने के सामान देने के नाम पर हजारों रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन

कोच की सीट नंबर 90 पर सफर कर रहे चंबा निवासी सिद्धांत शर्मा ने बताया कि 11 दिसंबर को वह अमृतसर से अंबाला के लिए ट्रेन में सवार हुआ था। जालंधर रेलवे स्टेशन के पास कोच में एक वर्दीधारी पैंट्री कर्मी आया और उसने खाने का सामान मंगाने के नाम पर कॉपी में आर्डर लिखना शुरू कर दिया। एक-दूसरे की देखादेखी लगभग 40 यात्रियों ने उसे रुपये दे दिए। किसी ने 50 रुपये तो किसी ने पूरे परिवार के खाने का आर्डर देकर 800 से 900 रुपये दिए। काफी देर इंतजार करने के बाद भी उक्त पैंट्री कर्मी कोच में नहीं आया तो यात्रियों ने अपने स्तर पर उसे ट्रेन में ढूंढने की कोशिश की, लेकिन वह कहीं नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करवाएंगे जांच
मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराई जाएगी। रेलवे द्वारा यात्रियों को लगातार जानकारी दी जा रही है कि एसी कोच में बैडरोल और लंबी दूरी की ट्रेनों में पैंट्री की सुविधा बंद है। इसलिए यात्री बीच रास्ते के स्टेशनों से खाने-पीने का सामान लें या फिर खुद अपने घर से खाने का सामान लेकर आएं।

-विवेक शर्मा, वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी, अंबाला मंडल।
टीम रखेगी नजर
ट्रेन में तैनात कर्मचारियों को अलर्ट किया जाएगा। मामला फिरोजपुर मंडल का है, वहां के अधिकारियों को जानकारी दी गई है। अपने स्टाफ को भी सचेत रहने के आदेश दिए गए हैं। अगर यात्री को सफर के दौरान ऐसा कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आता है तो वह आरपीएफ हेल्पलाइन नंबर 182 या फिर ट्रेन में तैनात टीटीई की मदद ले सकता है।
-गुरजसबीर सिंह वड़ैच, सह-सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed