फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   froud

पेटीएम वायलेट अपडेट करने के बहाने 14300 रूपये की लगाई चपत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
froud
पेटीएम वायलेट अपडेट करने के बहाने एक युवक से 14,300 हजार रुपये की ठगी हो गई। परिवादी की शिकायत पर अब पुलिस ने ठग के खिलाफ साजिशन धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। महेशनगर के रहने वाले पवन कुमार ने एसपी अभिषेक जोरवाल को दी शिकायत में बताया कि उसके पेटीएम वायलेट से किसी शाहिद खान नाम के शख्स ने 14 हजार 300 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। शिकायत में उसने बताया कि दो नवंबर को वह अपने पेटीएम वायलेट से ट्रांजेक्शन करने की कोशिश कर रहा था। मगर हर ट्रांजेक्शन में दिक्कत आ रही थी। पवन ने बताया कि इसके बाद उसने पेटीएम के कस्टमर केयर से संपर्क करने की कोशिश की। जब उसने कस्टमर केयर पर दर्शाए गए नंबर पर संपर्क किया तो उससे शाहिद खान नाम के शख्स ने बात की। उसने बताया कि बार-बार ट्रांजेक्शन के कारण उसका पेटीएम वायलेट ब्लॉक हो गया है। इसे चालू करने के लिए अब केवाईसी अपडेट करनी होगी। पवन ने बताया कि कुछ पर्सनल डिटेल लेने के बाद आरोपी ने उसके पेटीएम वायलेट से सारे पैसे ट्रांसफर करवा लिए। तब उसने इसकी शिकायत पेटीएम वायलेट केयर सेंटर को दी लेकिन ठोस कार्रवाई का कोई आश्वासन नहीं मिला। परिवादी ने बताया कि वह लगातार पेटीएम कस्टमर केयर सेंटर से संपर्क करता रहा। कार्रवाई न होने के बाद मजबूरी में उसे शिकायत देनी पड़ी। शुरूआती जांच के बाद ही महेशनगर पुलिस ने ठगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed