फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Front of unions did not become a shield, youth challenged the police for hours

Ambala News: यूनियनों का मोर्चा नहीं बना ढाल, युवाओं ने पुलिस को घंटों ललकारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Front of unions did not become a shield, youth challenged the police for hours
अंबाला रेंज के आईजी ​सिबास कविराज पुलिस अधीक्षक अंबाला जश्नदीप सिंह रंधावा संग शंभू बॉर्डर पर ड
अंशु शर्मा
विज्ञापन

अंबाला। शंभू सीमा पर चौथे दिन आंदोलन में यूनियन नेताओं के पढ़ाए पाठ से युवा किसान अलग ही चलते दिखे। सुबह तक यूनियन सदस्य किसानों ने जब तक मोर्चा संभाला था तो कोई टकराव नहीं हुआ और शांति बनी रही।
जैसे ही दोपहर करीब एक बजे युवाओं की टोली आई और पुलिस नाके के बेहद करीब जाने की जिद पर अड़ गई। इस बीच युवाओं ने यूनियन से जुड़े सदस्यों के समक्ष रोष भी जताया। करीब एक बजकर 30 मिनट पर यह स्थिति बन गई कि युवा मोर्चा संभाले यूनियन सदस्यों को लांघते हुए पुलिस नाके के बेहद करीब पहुंच गए।
विज्ञापन

युवाओं ने जोश में पुलिस मुलाजिमों को जमकर ललकारा। पहले तो पुलिस समझाते हुए पीछे जाने की बात कर रही थी, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद उन पर आंसू गैस के गोले दागे गए। इस बीच कुछ युवाओं ने गेटनुमा बेरिगेड को ढाल बनाया। कई मिनटों की टकराव के बाद आखिरकार पुलिस मुलाजिमों ने वो अपने कब्जे में ले लिया। बावजूद देर शाम तक पुलिस में टकराव की स्थिति बनी थी। उधर, यूनियन नेता भी स्पीकर पर अनाउसमेंट से युवाओं को पीछे हटने का आह्वान कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखी पुलिस की फोटो और वीडियोग्राफी की नीति

शुक्रवार को पुलिस की ओर से भी आंदोलन के कारण उपद्रवियों के प्रति अलग ही रणनीति देखने को मिली। उपद्रवियों का पता लगाने के लिए वह पहले समझाते रहे। इस बीच वह उपद्रव करने वालों को चिह्नित कर उनकी फोटो और वीडियो भी ले रहे थे। इस नीति से चलते काफी उपद्रव करने वाले भी सामने आए। इसके बाद पुलिस ने देरशाम को उनका वीडियो और फोटो भी वायरल की है। वहीं, दोपहर के समय करीब आधा दर्जन महिलाएं भी पुलिस नाके के करीब भीड़ के साथ पहुंची।
पुलिस को ललकारती दिखी महिला

आंदोलन के चौथे दिन पुलिस से टकराव के बीच महिला की भी भागीदारी सामने आई। पुलिस की तरफ से जारी वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक महिला और युवा किसान पुलिस नाके की तरफ बढ़ रहे हैं। महिला पुलिस को जमकर ललकार रही है और पुलिस उन्हें वापस लौटने की बात बोलती नजर आ रही है। आखिर में युवा किसान महिला को ले जाता है। बाद में उपद्रव मचाने वालों का पुलिस के साथ टकराव हो जाता है।
भगदड़ में चार किसान घायल, एक बुजुर्ग पहुंचा अस्पताल

आंदोलन के दौरान दोपहर के समय आंसू गैस के गोलों के कारण मची भगदड़ और गोले की मार से 4 किसान भी चोटिल हो गए। इस बीच एक बुजुर्ग किसान का भी दम घुट गया। आनन-फानन में एंबुलेंस को बुलाने के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया। अब वह ठीक है और उपचाराधीन है।

किसानों ने दिया शहीद का दर्जा

शंभू बॉर्डर पर शुक्रवार 63 वर्षीय ज्ञान सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। हालांकि किसानों की तरफ से इसके आंसू गैस के गोलों की मार के कारण तबीयत बिगड़ना कहा जा रहा है। इसके लिए किसान नेता बुजुर्ग को आंदोलन के पहले शहीद का दर्जा देते हुए नजर आए। साथ ही दिनभर बॉर्डर पर लगे स्पीकरों के जरिये यह मुद्दा गूंजा।

अंबाला रेंज के आईजी सिबास कविराज पुलिस अधीक्षक अंबाला जश्नदीप सिंह रंधावा संग शंभू बॉर्डर पर ड

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed