{"_id":"63dab6a79137db2b99665b61","slug":"fraud-of-three-lakh-rupees-in-the-name-of-sending-the-girl-to-portugal-ambala-news-knl1347254113-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: युवती को पुर्तगाल भेजने के नाम पर तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: युवती को पुर्तगाल भेजने के नाम पर तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी
विज्ञापन
बराड़ा। युवती को पुर्तगाल भेजने के नाम पर तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने बराड़ा निवासी आरोपी प्रवीण कुमार, रवि कुमार, संदीप कुमार, परमजीत कौर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हरप्रीत कौर ने बताया कि वह हरियाणा विद्या मंदिर स्कूल बाईपास बराड़ा की निवासी है। प्रवीण कुमार, संदीप कुमार और रवि कुमार सगे भाई हैं। उन्होंने उससे व उसकी बहन लवप्रीत कौर को अपने साथ बुलाया और यूरोप पुर्तगाल भेजने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने एक लाख रुपये व पासपोर्ट दे दिया। इस दौरान आरोपी ने उन्हें वाया सरबिया भेजने की बात कही और अतिरिक्त दो लाख रुपये मांगे। इसके बाद जब वह एयरपोर्ट पहुंचे तो उनके दस्तावेज नकली मिले। जिस कारण उन्हें लौटना पड़ा।
दोषियों ने कई दिनों तक उन्हें दिल्ली होटल में रखा परंतु जब कोई रास्ता बनता नहीं दिखा तो वह लौट आए। जब उन्होंने रुपयों की मांग की तो आरोपियों ने रुपये देने से मना कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।