फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fraud of Rs 7.25 lakh by posing as friend's son

Ambala News: दोस्त का बेटा बनकर 7.25 लाख की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 7.25 lakh by posing as friend's son
अंबाला। अमेरिका में रहने वाले दोस्त का बेटा बनकर अंबाला कैंट के नसीब बाग निवासी गुरदीप सिंह से सात लाख 25 हजार की धोखाधड़ी हो गई। शातिर साइबर ठग ने झांसे में लेने के बाद पहले खाते में लाखों रुपये डालने की फर्जी स्लिप भेजी और कहा कि वह इंडिया आकर पैसे ले लेगा। विश्वास में लेकर बाद में थोड़े-थोड़े कर पैसे मांगता रहा।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अंबाला कैंट के नसीब बाग निवासी गुरदीप सिंह ने बताया कि 26 जून को सुबह के समय मोबाइल पर एक व्हाट्सएप कॉल आई। सामने वाले ने खुद को जानकार बताते हुए कहा कि पहचानों कौन? आरोपी की आवाज दोस्त के अमेरिका में रहने वाले बेटे चेतन डावर की तरह लग रही थी। जैसे ही कहा कि चेतन बोल रहा है तो शातिर साइबर ठग ने हां कर दिया।
विज्ञापन

झांसे में लेने के लिए बोला कि कुछ पैसे है जो वो माता-पिता को नहीं बताना चाहता इसलिए आपके खाते में डाल देता हूं। बाद में इंडिया लौटने पर ले लूंगा। झांसे में आने के बाद पत्नी का खाता नंबर दे दिया। कुछ ही देर में आरोपी ने व्हाट्सएप पर खाते में लाखों रुपये पैसे डालने की स्लिप भेज दी। दोबारा आरोपी का फोन आया और कहने लगा कि अपने एजेंट का नंबर दे रहा है उसको पैसों की जरूरत है इसलिए तीन लाख रुपये उसके खाते में डाल दो। मैसेज में एजेंट का नाम, खाता नंबर व फोन नंबर भी डाल दिया था। पैसे डालने से पहले फोन किया तो सामने वाले कहा कि उसके परिवार का कोई सदस्य अस्पताल में दाखिल है। इस तरह से आरोपी के खाते में तीन लाख रुपये डाल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दिन दोबारा फोन कर 50 हजार मांगे तो वो भी भेज दिए। इस तरह से आरोपियों ने झांसे में लेकर 7 लाख 25 हजार रुपये ले लिए। दोबारा पैसे मांगे तो उन्हें शक हुआ। जब चेतन डावर को फोन किया तो पता चला कि धोखाधड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed