फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fraud of Rs 6.61 lakh in the name of father's illness and getting a job for the son

Ambala News: पिता की बीमारी और बेटे को नौकरी लगवाने के नाम पर 6.61 लाख की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 6.61 lakh in the name of father's illness and getting a job for the son
अंबाला। पहले पिता की बीमारी और फिर बेटे की नौकरी लगवाने के नाम पर 6.61 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। छावनी के आनंद नगर निवासी सेवानिवृत सूबेदार बलविंदर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने हवलदार संंजीत देबनाथ के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बलविंदर सिंह ने बताया कि उसकी मुलाकात दिल्ली में बीआरओ में तैनात संजीत देबनाथ से हुई थी। उसने पिता की बीमारी का बहाना बनाकर अलग-अलग दिनों में 41 हजार रुपये ले लिए। उसने आश्वासन दिया कि वो तनख्वाह मिलते ही रुपये लौटा देगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उसने वो चीफ इंजीनियर कोलकाता जोन एमईएस में तबादले पर जा रहा है और वहां एमईएस में भर्ती निकली है, इस दौरान उसने मेरे लड़के का मोबाइल नंबर ले लिया। आरोपी ने उसके लड़के से सभी जरूरी दस्तावेज ई-मेल पर मंगवा लिए, इसके बाद संजीत देबनाथ ने रुपयों की मांग शुरू कर दी। उसे अलग-अलग दिनों में रुपये भेजते रहे, लेकिन काम नहीं हुआ। इस दौरान उसने नकली नियुक्ति पत्र और हवाई जहाज की टिकटें भेज दीं। जब उन्होंने संजीत देबनाथ से रुपये वापस मांगे तो वह बहाने बनाने लगा, इसके बाद उसने फोन उठाना बंद कर दिया। बलविंदर सिंह ने बताया कि उसे कुल सात लाख 16 हजार रुपये दिए थे, लेकिन उन्हें मात्र 45 हजार रुपये मिले हैं और अभी भी आरोपी से 6.61 लाख रुपये लेने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed