{"_id":"63f9080f92da9b1f4607358b","slug":"fraud-of-rs-2482-lakh-from-a-cloth-merchant-ambala-news-c-18-1-40384-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कपड़ा व्यापारी से 24.82 लाख रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कपड़ा व्यापारी से 24.82 लाख रुपये की धोखाधड़ी
विज्ञापन
अंबाला। गुजरात के सूरत के कपड़ा व्यापारी के साथ अंबाला में कुछ फर्मों ने 24.82 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी। जब व्यापारियों ने कपड़ा भेजने के बाद रुपये मांगे तो आरोपियों ने उनको जान से मारने की धमकी दे डाली। अब इस मामले में सूरत के सलाबतपुरा पुलिस ने धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अंबाला एक निवासी कुछ वर्ष पहले कामकाज के सिलसिले में सूरत में बस गया था। इसमें शिकायतकर्ता गौतम गर्ग और उनके पिता राजकुमार गर्ग ने सिटी निवासी मनीष अलघ, हरीश अलघ, करण अलघ की लुधियाना स्थित आरबी क्रिएशन और मुकेश अलघ की सनी फैशन फर्म के खिलाफ शिकायत दी है।
गौतम गर्ग ने बताया कि वह सूरत में लेडीज गारमेंट का काम करते हैं। यहां से उनका कपड़ा देश में अलग-अलग स्थानों पर जाता था। सिटी निवासी हरीश अलघ उन्हें अंबाला में रहने के दौरान से जानते थे। वह उनके पास आए और अपनी गारंटी पर माल देने की बात कही। वह लुधियाना में आरबी क्रिएशन नाम से फर्म शुरू कर रहे थे। इस भरोसे पर उसने आरबी क्रिएशन मनीष अलघ, हरीश अलघ, करण अलघ को कपड़ा भेजना शुरू कर दिया। इसके के बाद आरोपियों के रिश्तेदार मुकेश अलघ ने सनी फैशन फर्म का संचालन किया। उन्हें भी उनकी फर्म से कपड़ा बेचा गया। एक साल तक दोनों फर्मों ने समय से भुगतान किया। फिर इन्होंने भुगतान करना रोक दिया।
गौतम ने बताया कि इस दौरान आरबी क्रिएशन पर करीब 17 लाख 25 हजार 490 रुपये तो सनी फैशन पर सात लाख 57 हजार 33 रुपये की देनदारी हो गई। इसके बाद भी इन फर्मों के संचालक आगे माल की अधिक मांग करने लगे। उसने कहा कि पहले आप पुराना भुगतान करें तब आगे माल देंगे। बार-बार भुगतान करने की गुहार लगाई, यहां तक कि कुछ रुपये कम देने की बात भी कही, ताकि लंबित पेमेंट आ जाए। जब भी वह भुगतान देने की बात करते हैं आरोपी उन्हें धमकाने लगते हैं, जान से मारने की धमकी देते हैं। ऐसे में परेशान होने के बाद सूरत के व्यापारियों से इन दोनों फर्मों के संचालकों व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इस मामले को सूरत की सलाबतपुरा पुलिस ने दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।