फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fraud of Rs 19 lakh from the agent in the name of getting Canada tourist visa

Ambala News: कनाडा टूरिस्ट वीजा लगवाने के नाम पर एजेंट से ही 19 लाख की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 19 lakh from the agent in the name of getting Canada tourist visa
अंबाला। कनाडा टूरिस्ट वीजा लगवाने के नाम पर एजेंट से ही 19 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित गौरव जैन ने बताया कि पहले तो कनाडा का टूरिस्ट वीजा लगवाने की बात कहीं और दस्तावेज जमा करवाने के बाद चार पर रिफ्यूज आ गया था।
विज्ञापन

जालंधर के मीठा बाजार निवासी गौरव जैन ने बताया कि उसकी गौरव एंटरप्राइजेज के नाम से विज्ञापन एजेंसी है, जिस कारण पंजाब व हरियाणा में आना जाना लगा रहता है। अंबाला में शालीमार बाग निवासी अपने जीजा पीयूष जैन के घर से भी काम करता हूं। एक दोस्त घरोंडा निवासी रजत ग्रोवर है जो पहले जालंधर में फोटोग्राफी का काम करता था। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह विज्ञापन के साथ- साथ इमिग्रेशन एजेंसियों के माध्यम से विदेश भिजवाने व फाइल तैयार करवाने में भी सलाह व फाइल लगवाने में भी कमीशन बेस पर सहायता करता है। जून 2022 में रजत उसके पास एक लड़के को लेकर आया। वह रजत को सिटी के सेक्टर-9 की मार्केट में मिला था। रजत ने सामने वाले लड़के का नाम घरौंडा निवासी अशोक कुमार ही बताया था। अशोक का कनाडा का टूरिस्ट वीजा कनाडा लगवाने बारे बात 20 लाख रुपये में हुई थी। इसके अलावा फाइल चार्जेस 50 हजार रुपये देने व व बकाया साढ़े 19 लाख रुपये वीजा लगने के बाद देने तय हुआ था। अशोक कुमार ने अपने पासपोर्ट व अन्य जरूरी दस्तावेज की फोटो कॉपी मेरे हवाले कर दी। इसके बाद अशोक से उसके मोबाइल पर बात होने लगी। उसके बाद फाइल शुरू हो गई और अशोक ने दोस्त रजत के खाते में 50 हजार रुपये डलवा दिए और रजत ने उसे नकद दिए। प्रयत्न करने के बाद अशोक कुमार का वीजा 4 बार रिफ्यूज हो गया। जब अशोक ने बार बार वीजा लगवाने का दबाव बनाया तो किसी तरह भागदौड़ कर करीब 17 लाख रुपये अपनी जेब से खर्च करने के बाद 27 जुलाई 2023 को विजिटर वीजा लगवा दिया। जो 3 दिसंबर 28 तक वैद्य है। वीजा लगने बारे अशोक व दोस्त रजत को वीजा की कॉपी व्हाट्सएप पर भेज दी और बकाया पैसे साढ़े 19 लाख रुपये मांगे। ऐसे में शातिर अशोक वीजा को नकली बताते हुए टाल मटोल करने लगा। वीजा की कॉपी लेने के बाद भी पैसे नहीं दे रहा और धमका रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed