{"_id":"65497e165fc7d0bf47016b24","slug":"fraud-of-rs-110-lakh-by-changing-debit-card-ambala-news-c-18-1-knl1014-258793-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जनसंवाद में पीपीपी सुधार, पेंशन और बिजली संबंधी समस्याओं की भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जनसंवाद में पीपीपी सुधार, पेंशन और बिजली संबंधी समस्याओं की भरमार
Tue, 07 Nov 2023 05:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 07 Nov 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
नारायणगढ़। राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने गांव भुरेवाला, लखनोरा, डैहर और गदौली में जनसंवाद कर लोगों की समस्याएं सुनी और समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान परिवार पहचान पत्र में त्रुटियां, पेंशन और बिजली संबंधित समस्याएं प्रमुख रहीं। पीपीपी के लिए उन्होंने गांवों में विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए।
लखनौरा गांव में जनसंवाद के दौरान बिजली निगम से संबंधित पोल शिफ्ट करने की शिकायत पर राज्यसभा सांसद ने संबंधित अधिकारी को एक सप्ताह के भीतर समस्या समाधान के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने शिकायतकर्ता को अपना मोबाइल नंबर भी दिया, ताकि निर्धारित समय पर समाधान नहीं होने पर संबंधित अधिकारी से जवाब तलब किया जा सके। वहीं सांसद ने राधा कृष्ण बाल आश्रम नारायणगढ़ के संचालकों के अनुरोध पर आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने गांव भुरेवाला में अधूरे कम्युनिटी हाल का कार्य पूरा करवाने के एसडीओ पंचायती राज को निर्देश दिए। इसके अलावा भुरेवाला में पानी की समस्या के समाधान संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए।
सांसद शर्मा ने कहा कि अंबाला जिला और संसदीय क्षेत्र उनका गोद लिया हुआ है। जन संवाद कार्यक्रम के दौरान लोगों ने बिजली संबंधित, परिवार पहचान पत्र, आयुष्मान कार्ड, बुढ़ापा पेंशन, मारकंडा नदी से भूमि कटाव होने के कारण फसल खराब होने की समस्याएं रखीं। उन्होंने संबंधित विभागों को समस्याएं दूर करने के निर्देश दिए। परिवार पहचान पत्र में त्रुटियों को दूर करने के लिए सांसद ने गांवों में विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने गांव डैहर में पशु अस्पताल में डाक्टर न होने की समस्या रखी गई। इस पर सांसद ने डाॅ. नियुक्त करवाने का भरोसा दिलाया। वहीं भगवान परशुराम मंदिर में सांसद कार्तिकेय शर्मा ने पूजा अर्चना की और माथा टेका। इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के सदस्यों व ग्रामवासियों ने शॉल व फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर एसडीएम सी जया शारधा, भाजपा जिला प्रधान राजेश बतौरा, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र राणा, नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन अमित वालिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व ग्राम पंचायत सदस्य व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
अवैध शराब बिक्री की पहुंची शिकायत, डीएसपी को दिए कार्रवाई के निर्देश
डैहर गांव में अवैध शराब की बिक्री की शिकायत ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों ने रखी। इस पर सांसद ने डीएसपी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गांव गदौली में ग्रामीणों की मांग पर बस के समय-चक्कर दो टाइम से बढ़ाकर चार करने के लिए जीएम रोडवेज को निर्देश दिए। इससे पहले भाजपा जिला प्रधान राजेश बतौरा ने सांसद कार्तिकेय शर्मा का स्वागत किया।
गन्ने के बकाया भुगतान के लिए जटवाड़ में किसानों ने किया प्रदर्शन, जनसंवाद कार्यक्रम हुआ रद
जटवाड़ गांव में जनसंवाद से पहले किसानों का प्रदर्शन होने के बाद वहां कार्यक्रम रद कर दिया गया। इस दौरान जटवाड़ में काले झंडे लेकर पहुंचे किसानों ने गन्ने के बकाया भुगतान की मांग उठाई। साथ ही चेतावनी दी कि जब तक गन्ने का बकाया भुगतान नहीं होगा, वे गांवों में होने वाले भाजपा के कार्यक्रमों का विरोध करते रहेंगे। इस संबंध में भाकियू शहीद भगत सिंह के जिला प्रधान गुरमीत सिंह ने कहा कि सरकार वादा करने के बाद भी गन्ने का भुगतान करने से मुकर गई है। ऐसे में समस्त किसानों में रोष है। जब तक गन्ने का बकाया भुगतान नहीं होता, किसी गांव में भी सरकार का कार्यक्रम नहीं होने दिया जाएगा।