{"_id":"66622ad5e6ed2796b7027339","slug":"fraud-of-lakhs-in-the-name-of-getting-a-plot-ambala-news-c-36-1-sknl1017-124156-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: प्लॉट दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: प्लॉट दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Fri, 07 Jun 2024 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 07 Jun 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ा। बराड़ा निवासी बबली देवी से 10 मरले प्लाट के इकरारनामे के नाम पर सात लाख आठ हजार रुपये की धोखाधड़ी हो गई। बराड़ा थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर संगीता रानी व उसके पति विजय पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में बराड़ा निवासी बबली देवी ने बताया कि संगीता रानी ने 17 दिसंबर 2021 को बराड़ा के काली मंदिर के निकट 10 मरले के प्लाट का बयाना व इकरारनामा अपने पति विनय की मिलीभगत करके किया था। इसकी एवज में चेकों व नकद से सात लाख आठ हजार रुपये दिए थे। जब दंपति से प्लाट की रजिस्ट्री करवाने के लिए कहा तो दोनों टालमटोल करते रहे।
इस बारे कई बार पंचायत में भी विनय कुमार ने माना कि वह इस प्लाट की रजिस्ट्री करवा देगा और मुझे उक्त प्लाट पर अपना मकान बनाने के लिए कहा। जिस पर माह फरवरी वर्ष 2024 में उक्त प्लाट में अपनी दीवारें खड़ी करके शैड डालकर मकान भी बना लिया है। परंतु विनय कुमार व उसकी पत्नी इकरारनामा वाले दिन से लेकर अबतक धोखा ही देते आ रहे हैं। इस तरह से आरोपियों ने उसे साथ धोखाधड़ी की है।