फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fraud of 65 thousand 600 rupees in the name of installing solar pump

सोलर पंप लगवाने के नाम पर 65 हजार 600 रुपये की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 65 thousand 600 rupees in the name of installing solar pump
(अंबाला) शहजादपुर। सोलर पंप लगवाने के लिए व्यक्ति से 65 हजार 600 रुपये की हेराफेरी की गई। पीड़ित ने गूगल पर योजना देखने के बाद ऑनलाइन आवेदन किया था। वहीं से आई कॉल के बाद दस्तावेज और पैसे भेजे गए। शक होने पर जब पैसे वापस मांगे गए तो पहले गुमराह किया गया, बाद में फोन बंद कर दिया गया। शहजादपुर थाने में विपिन घोष नामक शख्स पर केस दर्ज किया गया। आरोपी की पहचान के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

गांव मानकपुर के हंसराज ने पुलिस को बताया कि 30 जून को उसने गूगल पर सोलर पंप लगाने की सरकारी योजना देखी। ऑनलाइन आवेदन कर दिया। 10 जुलाई को विपिन घोष नामक व्यक्ति ने फोन पर उनसे आवेदन के बारे में पूछा तो उन्होंने हामी भर दी। उन्हें बताया गया कि पीएम कुसुम योजना के तहत सिस्टम लगवाने पर सरकार उन्हें 90 फीसदी सब्सिडी देगी। बकाया 10 फीसदी उन्हें स्वयं भरना होगा। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, पेन कार्ड, फोटो, बैंक खाता नंबर, आईएफएसी कोड, और कैंसल चेक भेजने को कहा, जोकि व्हाट्सएप से भेज दिए। स्वीकृति के लिए भेज दिए जाने का संदेश आया।
विज्ञापन

दो जुलाई को ई-मेल से भेजे संदेश से उन्हें बताया गया कि 7 हाउस पावर की मोटर की कीमत 7 लाख 12 हजार है। 6 लाख 40 हजार 800 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। 10 फीसदी के हिसाब से 71 हजार 200 रुपये भरने होंगे। 5600 रुपये की फीस, 35 हजार 600 रुपये की पंजीकरण के बाद बकाया राशि चेक द्वारा देनी होगी। उन्होंने जी पे के माध्यम से 35 हजार 600 रुपये भर दिए। सब्सिडी खाते में नहीं आने के बाद जब दोबारा फोन किया तो घोष बोला कि सिस्टम एक्सेप्ट नहीं कर रहा। 15-15 हजार दो बार और डलवाने को कहा तो उन्होंने वह भी जमा करवा दिए। उसके बाद जब उनसे 5600 रुपये और मांगे गए तो उन्हें ठगी का अहसास हो गया। पैसे मांगे तो फोन स्विच ऑफ आने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed