फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fraud of 26.87 lakhs from two youths in the name of sending them to Dubai and America

Ambala News: दुबई और अमेरिका भेजने के नाम पर दो युवकों से 26.87 लाख की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 26.87 lakhs from two youths in the name of sending them to Dubai and America
अंबाला। कुरुक्षेत्र के दो युवकों को दुबई, कनाडा और फिर अमेरिका भेजने के नाम पर 26.87 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने संदीप व धीरज कुमार पर मामला दर्ज कर किया।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के गांव ठसका निवासी अजय कुमार ने बताया कि उसके गांव जनसुई हैड में पड़ोसी कैप्टन गुरमीत सिंह रहता था। वो अक्सर बीमार रहता था। वह उसकी देखभाल करता था और विदेश भेजने का काम भी करता था। वहां आरोपी संदीप सिंह आता था। यहां उसके गांव के जसपाल सिंह और गुरप्रीत सिंह कैप्टन के पास पासपोर्ट देने आए थे। यहां आरोपी संदीप दोनों लड़कों के पासपोर्ट अपने साथ ले गया।
विज्ञापन

दोनों युवकों को दुबई भेज दिया और 12 लाख रुपये हड़प लिए। कुछ समय बाद दोनों युवकों को दुबई से वापस भेज दिया। इसके बाद आरोपी संदीप ने दोनों युवकों को दूसरे देश में भेजने की बात कही। आरोपी ने गुरप्रीत सिंह का कनाडा का फर्जी वीजा तैयार कराया और कनाडा भेजने की बजाए कोच्चि भेज दिया। आरोपी संदीप ने गुरप्रीत सिंह के परिजनों को बातों में उलझा टिकट के नाम पर तीन लाख रुपये हड़प लिए। गुरप्रीत सिंह कोच्चि से वापस अपने घर ठसका अली पहुंचा। संदीप ने उसके बाद रकम वापस नहीं लौटाई। उसने नग्गल थाना में शिकायत भी सौंपी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका भेजने के नाम पर भी लाखों हड़पे
पीड़ित ने बताया कि फिर उनकी मुलाकात सैंडी के जरिए दिल्ली निवासी कमल से हुई। आरोपी कमल ने दोनों को अमेरिका भेजने के नाम पर 38-38 लाख रुपये की डिमांड की। परिजन डील फाइनल करने के लिए दिल्ली गए। यहां एक होटल में उनकी धीरज से मुलाकात हुई। यहां उन्होंने चार लाख रुपये धीरज को दिए। इसके अगले दिन गुरप्रीत सिंह और जसपाल तंजानिया चले गए। बताया कि दोनों ने कुल मिलाकर आरोपियों के खाते में 26.87 लाख रुपये ट्रांसफर किए।


पोलैंड भेजने के नाम पर एजेंट ने व्यक्ति से 8 लाख रुपये ठगे

अंबाला। करनाल के गांव सांमी निवासी व्यक्ति से अंबाला के एजेंट ने आठ लाख रुपये ठग लिए। पुलिस को दी शिकायत में गुरमीत सिंह ने बताया कि पल्लेदार मोहल्ला निवासी कमल बजाज ने लड़के जसप्रीत सिंह को पोलैंड भेजने के लिए 10 लाख रुपये मांगे थे। डेढ़ साल पहले आठ लाख रुपये लिए थे और दो लाख भेजने के पश्चात लेने का वादा किया था। बावजूद उसे विदेश भेजा न ही आठ लाख रुपये लौटाए। आरोपी ने लड़के का पासपोर्ट भी खराब कर दिया है। पुलिस ने कमल बजाज के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed