फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fraud of 20 lakh rupees in the name of sending it to Canada

कनाडा भेजने के नाम पर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 20 lakh rupees in the name of sending it to Canada
अंबाला। युवक को कनाडा भेजने के नाम पर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। थाना नग्गल पुलिस ने पीड़ित के चाचा की शिकायत पर आरोपी पति, पत्नी और उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायत में राम कुमार ने बताया कि वह गांव बेडसा अंबाला का निवासी है। वह अपने भाई के बेटे अरमान को विदेश भेजना चाहते थे। उन्हें विरेंद्र कुमार निवासी गांव ईस्माईलपुर ने उसके भतीजे अरमान को कनाडा भेजने की बात कही। इसके बाद विरेंद्र कुमार और उसकी पत्नी जसमीत कौर ने उनके घर आना-जाना शुरू कर दिया। 15 मार्च 2021 को आरोपी दंपती ने उन्हें अपने घर ईस्माइलपुर बुलाया। विरेंद्र सिंह व उसके पुत्र अभिजीत ने कहा कि कनाडा भेजने के 20 लाख रुपये लगेंगे और उनसे अरमान का पासपोर्ट व कागजात ले लिए। इसके बाद विरेंद्र व उसकी पत्नी ने दस लाख रुपये ले लिए। आरोपियों ने कहा कि दो महीने में वीजा आ जाएगा और बाकी दस लाख रुपये वीजा आने के बाद देने होंगे।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि दो महीने गुजर गए और अरमान का वीजा नहीं आया। इस तरह आरोपियों ने एक साल निकाल दिया। विरेंद्र सिंह, उसकी पत्नी और उसके बेटा ब्यो-मैट्रिक के लिए 16 दिसंबर 2021 को अरमान, जसमीत, प्रभजोत, सुखचैन, गौरव, विरेंद्र, साहिल, शुभम, अवतार, मुकेश को नेपाल, काठमांडू लेकर गए। वहां सभी की ब्यो-मैट्रिक करवा दी। काठमांडू में चार दिन रुकने के बाद वह वापस आ गए। इसके बाद विरेंद्र सिंह ने रामकुमार के पास वीडियो कॉल की और उसके भतीजे अरमान का फर्जी वीजा दिखाया। यह वीजा 23 दिसंबर 2021 से 29 मार्च 2031 तक का था। आरोपी ने कहा कि दस लाख रुपये का इंतजाम करके रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक महीने होटल में ठहराया
रामकुमार के घर जसमीत कौर अपने बेटे अभिजीत के साथ पहुुुंची। उन्होंने कहा कि जल्दी से रुपयों का इंतजाम करो नहीं तो वीजा रद्द हो जाएगा। इसके बाद पीड़ितों ने आढ़ती से रुपये लेकर आरोपियों के घर जाकर दिए। 20 मार्च 2022 को तीनों आरोपियों ने अरमान व अन्य लड़कों को दिल्ली के होटल पहाड़गंज वैंशन विला में भेज दिया। वहां उन्हें एक महीने तक रोके रखा और कहते रहे की जल्दी ही उन्हें कनाडा भेज दिया जाएगा। एक महीना बीत जाने के बाद वह सभी अपने घर वापस आ गए। इसके बाद शिकायतकर्ता को पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी हो गई है। पीड़ित ने जब आरोपियों से रुपये, पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज मांगे तो आरोपियों ने देने से मना कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed